Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते के तहत आरपीएफ ने 14 वर्षीय किशोरी को सकुशल किया रेस्क्यू

July 30, 2026

ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते के तहत आरपीएफ ने 14 वर्षीय किशोरी को सकुशल किया रेस्क्यू

अंबाला छावनी : रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) पोस्ट अंबाला छावनी द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते के तहत एक 14 वर्षीय किशोरी को सुरक्षित रेस्क्यू कर उचित प्रक्रिया पूरी करते हुए अग्रिम कार्रवाई के लिए संबंधित एजेंसियों को सौंप दिया गया। आरपीएफ के अनुसार 29 जुलाई 2026 को आरपीएफ पोस्ट अंबाला छावनी के स्टाफ में तैनात उपनिरीक्षक निर्मल तथा एलसीटी राजदीप कौर को रेलवे स्टेशन परिसर में एक नाबालिग किशोरी अकेले घूमती हुई मिली।

पूछताछ के दौरान किशोरी ने अपना निवास कोगड़ा मंडी, जिला मुजफ्फरनगर (उत्तर प्रदेश) बताया। उसने बताया कि घर में अपने चाचा से विवाद होने के बाद वह अपनी बुआ के पास चंडीगढ़ जाने के लिए घर से निकल गई थी, लेकिन रास्ते में भटककर अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन पहुंच गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए आरपीएफ ने तत्काल रात्रि 8:32 बजे जिला युवा विकास संगठन के को-ऑर्डिनेटर अजय तिवारी को सूचना दी।

इसके बाद 30 जुलाई को अजय तिवारी, एएचटीयू की एलएसआई मुकेश रानी, प्रधान आरक्षी जसविंदर सिंह तथा उनकी टीम मौके पर पहुंची और किशोरी से विस्तृत पूछताछ की। आरपीएफ अधिकारियों ने बताया कि ऑपरेशन “नन्हे फरिश्ते का उद्देश्य रेलवे स्टेशनों पर मिलने वाले लापता, भटके अथवा असहाय बच्चों को सुरक्षित संरक्षण प्रदान कर उन्हें उनके परिजनों या संबंधित संस्थाओं तक पहुंचाना है। अभियान के तहत आरपीएफ लगातार सतर्कता के साथ कार्य कर रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें