Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

ACB द्वारा पंचकूला पुलिस चौकी का उप निरीक्षक रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

July 30, 2026

ACB द्वारा पंचकूला पुलिस चौकी का उप निरीक्षक रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

पंचकूला: हरियाणा भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एंटी करप्शन ब्यूरो) ने भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस चौकी सेक्टर-21, पंचकूला में तैनात उप निरीक्षक (SI) देशराज को ₹5,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। शिकायतकर्ता ने एंटी करप्शन ब्यूरो को शिकायत दी कि उसकी कार को एक मामले में पुलिस चौकी सेक्टर-21, पंचकूला में रोक कर रखा गया था।

दोनों पक्षों के बीच लिखित समझौता होने के बावजूद उप निरीक्षक देशराज कार छोड़ने के बदले ₹5,000 की रिश्वत की मांग कर रहा था। शिकायतकर्ता ने रिश्वत देने के बजाय एंटी करप्शन ब्यूरो से संपर्क किया और लिखित शिकायत के साथ रिश्वत मांगने संबंधी एक ऑडियो रिकॉर्डिंग भी उपलब्ध कराई।

ब्यूरो द्वारा शिकायत एवं ऑडियो रिकॉर्डिंग का सत्यापन किया गया, जिसमें प्रथम दृष्टया रिश्वत मांगने की पुष्टि होने पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 (संशोधित 2018) की धारा 7 के तहत अपराध बनता पाया गया।

इसके उपरांत एंटी करप्शन ब्यूरो ने योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप लगाया और आरोपी उप निरीक्षक देशराज को शिकायतकर्ता से ₹5,000 की रिश्वत स्वीकार करते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 (संशोधित 2018) की धारा 7 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले में नियमानुसार आगे की जांच जारी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें