Last Updated: September 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

लुधियाना में भारी बारिश के कारण दो जगहों पर सड़क धंसने का मामला आया सामने

July 31, 2026

लुधियाना में भारी बारिश के कारण दो जगहों पर सड़क धंसने का मामला आया सामने

लुधियाना: भारी बारिश ने एक बार फिर लुधियाना के कमजोर सिविक इंफ्रास्ट्रक्चर की पोल खोल दी है। बारिश के कारण दो जगहों पर सड़क धंसने का मामला आया है। जोन-बी के पास रोड पर टाटा-407 का टायर सड़क में धंस गया। वहीं गुरदेव नगर इलाके में हीरो बेकरी के पीछे वाली गली में वीरवार को अचानक सड़क का एक बड़ा हिस्सा धंस गया। इस दौरान वहां व्यक्ति द्वारा कार पार्क की जा रही थी। कार पार्क करने बाद जैसे ही चालक गाड़ी से उतरा तो कार अचानक वहां एक बड़ा गड्ढा हो गया और कार उसमें पलट गई।

जानकारी के मुताबिक बारिश के दौरान टाटा-407 लिए एक व्यक्ति जोन-बी के पास शिंगार रोड से गुजर रहा था. जिस जगह पर नहरी पानी की पाइप डाली गई थी, वहीं पर रोड अचानक धंस गई और गाड़ी का पिछला चक्का जमीन में धंस गया, जिसे क्रेन व लोगों की मदद से निकाला गया। वहीं दूसरी तरफ फैक्टरी मालिक शिवम गुप्ता की कार का चालक बारिश के दौरान हीरो बेकरी के पीछे वाली गली में गाड़ी खड़ी कर रहा था।

इसी दौरान वहां से गुजर रहे लोगों ने देखा कि कार का एक हिस्सा धीरे-धीरे नीचे धंस रहा है। लोगों ने तुरंत चालक को बताया। जैसे ही वह बाहर निकला तो अचानक सड़क का हिस्सा भरभरा कर धंस गया और कार गड्ढे में जा गिरी। इसके बाद कार पलट गई। सूचना मिलने पर संबंधित अधिकारी और मरम्मत टीम मौके पर पहुंची। मुरम्मत का काम शुरू कर दिया गया है।

अंडर ग्राऊंड डाली जा रही केबल की वजह से हुआ हादसा: SDO

मौके पर पहुंचे ओ. एंड एम. सैल के एसडीओ जतिंदर सिंह ने बताया कि शहर भर में अंडर ग्राउंड केबल डाली जा रही है। यहां भी गुरदेव नगर में केबल डालने के दौरान पानी की पाइप डैमेज हो गई थी, जिस कारण यह हादसा हुआ है। जो पानी की पाइप टूटी है वह प्राइवेट है और निगम द्वारा इसके समाधान किया जा रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि जिस जगह पर कार धंसी है वहां पर पहले से गड्ढा था और इंटों से कवर किया हुआ था। उसके उपर कार चढ़ने बाद मिट्टी नीेचे गिर गई और उसमें गाड़ी समा गई। क्रेन की मदद से कार को निकाला गया।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें