Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

सफाई कर्मचारियों के कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता : डॉ. निज्जर

July 31, 2026

सफाई कर्मचारियों के कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता : डॉ. निज्जर

Welfare of sanitation workers is a top priority. : अमृतसर। दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. इंदरबीर सिंह निज्जर ने कहा कि मुख्यमंत्री सरदार भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार सफाई कर्मचारियों के कल्याण, सम्मान और आर्थिक सुरक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है तथा उनके हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है।

आज स्थानीय लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के रेस्ट हाउस में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए डॉ. निज्जर ने कहा कि आम आदमी पार्टी सरकार ने अपने कार्यकाल के दौरान कई ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए पूरे राज्य में लगभग 7,000 सफाई कर्मचारियों को नियमित किया है। इसके अलावा, ठेका आधार पर कार्यरत सफाई कर्मचारियों का मासिक वेतन 10,500 रुपये से बढ़ाकर 20,500 रुपये किया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार कर्मचारियों के सम्मान, सामाजिक सुरक्षा और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए निरंतर ठोस कदम उठा रही है।

डॉ. निज्जर ने कहा कि सफाई कर्मचारियों की अन्य लंबित मांगों पर भी सरकार गंभीरता से विचार कर रही है और उन्हें चरणबद्ध तरीके से पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वर्ष 2022 में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद जनकल्याण को केंद्र में रखते हुए अनेक लोकहितैषी योजनाएं लागू की गई हैं। इनमें प्रत्येक परिवार को 600 यूनिट मुफ्त बिजली, वर्षों से लंबित सरकारी भर्तियों को पुनः शुरू करना, आम आदमी क्लीनिकों के माध्यम से घर के निकट गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना, सड़कों का व्यापक विकास, 19 से अधिक टोल प्लाजा बंद करना, मां-बेटी सम्मान योजना (मावां-धियां सत्कार योजना), मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना तथा 65 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी रोजगार उपलब्ध कराना प्रमुख उपलब्धियां हैं।

स्वच्छता व्यवस्था बनाए रखने की अपील

डॉ. निज्जर ने सफाई कर्मचारी यूनियनों से अपील करते हुए कहा कि वे जनहित तथा शहर की स्वच्छता व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए सरकार के प्रयासों में सहयोग करें। इस अवसर पर आम आदमी पार्टी के अमृतसर शहरी जिला अध्यक्ष सरबजोत सिंह धंजल ने कहा कि सफाई कर्मचारी समाज की रीढ़ हैं और स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण बनाए रखने में उनकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सरदार भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार सफाई कर्मचारियों के अधिकारों, सम्मान और कल्याण के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है तथा भविष्य में भी उनकी जायज़ मांगों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें