Last Updated: September 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

LPG सिलेंडर हुआ सस्ता, इतनी कम हुई कीमत, पढ़ें

August 1, 2026

LPG सिलेंडर हुआ सस्ता, इतनी कम हुई कीमत, पढ़ें

LPG cylinder price: अगस्त महीने की शुरुआत के साथ एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए नई कीमतें जारी कर दी गई हैं। सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कटौती की है, जिससे होटल, रेस्तरां, कैफे और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को राहत मिलेगी। हालांकि 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम में इस बार भी कोई बदलाव नहीं किया गया है।

कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में बड़ी राहत
हर महीने की पहली तारीख की तरह 1 अगस्त को भी तेल कंपनियों ने एलपीजी की कीमतें तय की। इस बार 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में अलग-अलग शहरों में 209 रुपये तक की कटौती की गई है। कोलकाता में कमर्शियल सिलेंडर 209 रुपये सस्ता हुआ है, जिसके बाद इसकी नई कीमत 2,872.50 रुपये हो गई है। वहीं दिल्ली में 19 किलोग्राम वाले सिलेंडर की कीमत 192 रुपये घटाकर 2,738 रुपये कर दी गई है। इससे पहले राजधानी में इसकी कीमत 2,930 रुपये थी।

लगातार दूसरे महीने मिली राहत
इससे पहले 1 जुलाई को भी कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कमी की गई थी। उस समय दिल्ली में 19 किलोग्राम वाले सिलेंडर के दाम 183.50 रुपये घटाए गए थे।

ये भी पढ़ें- Today Rashifal 1 Aug 2026: अगस्त महीने का पहला दिन इन 3 राशियों के लिए बेहद शुभ, सफलता के साथ-साथ धनलाभ भी, पढ़ें दैनिक राशिफल

 

घरेलू एलपीजी की कीमतों में कोई बदलाव नहीं
इस बार भी 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसका मतलब है कि देशभर के करोड़ों घरेलू उपभोक्ताओं को फिलहाल पुराने दाम पर ही रसोई गैस सिलेंडर खरीदना होगा।

हर महीने होती है कीमतों की समीक्षा
तेल कंपनियां प्रत्येक महीने की पहली तारीख को एलपीजी सिलेंडर की कीमतों की समीक्षा करती हैं। इस प्रक्रिया में अंतरराष्ट्रीय एलपीजी की कीमतें, डॉलर-रुपया विनिमय दर, फ्रेट कॉस्ट और अन्य परिचालन लागत जैसे विभिन्न कारकों को ध्यान में रखकर नई दरें तय की जाती हैं।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें