Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

Amritsar Crime: हत्या की कोशिश के मामले में पुलिस ने 2 आरोपी किए गिरफ्तार, 2 विदेशी पिस्तौल बरामद

August 1, 2026

Amritsar Crime: हत्या की कोशिश के मामले में पुलिस ने 2 आरोपी किए गिरफ्तार, 2 विदेशी पिस्तौल बरामद

अमृतसर: अमृतसर के सदर पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहतत दर्ज केस में 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में पुलिस ने गैर-कानूनी हथियार और गाड़ियां बरामद कीं।

मामले की शिकायत के आधार पर पुलिस ने बताया कि 19 जुलाइ को शाम करीब 6 बजे उन्हें सूचना मिली की कि उसका बेटा सिमरनजीत सिंह उर्फ ​​बिल्ला 88 फीट रोड, अमृतसर में एक घर देखने गया था, जहां पुरानी रंजिश के कारण टिकू और उसके साथी ने उस पर गोली चला दी और उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की गई और आरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी के लिए स्पेशल टीमें बनाईं।

आरोपियों को पहचान

पुलिस की स्पेशल टीम ने दोनों आरोपियों को 28 जुलाई को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान टिकू पुत्र सुरजीत सिंह, निवासी सोखी फैक्ट्री के पास, वार्ड नंबर 6, सुल्तानविंड रोड, अमृतसर (उम्र 31 साल) और सुमित पुत्र संजीव कुमार, निवासी हाउस नंबर 435, रोरी मोहल्ला, गुरदासपुर (उम्र 22 साल) के रूप में हुई है।

बरामद किए हथियार

तलाशी के दौरान पुलिस को आरोपियों के कब्जे से एक जिगाना 9x19mm पिस्टल और एक जिंदा कारतूस, एक नोरिंको मेड इन चाइना, 30 बोर पिस्टल और एक काली बिना नंबर की एक्टिव पिस्टल बरामद की गई है।

📍 Location: Amritsar (Amritsar)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें