Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

अमृतसरः कैबिनेट मंत्री तरुणप्रीत सिंह सौंद ने 4 गांवों की सुनी समस्या, विकास कार्यों के लिए 54 लाख रुपये की दी ग्रांट

August 1, 2026

अमृतसरः कैबिनेट मंत्री तरुणप्रीत सिंह सौंद ने 4 गांवों की सुनी समस्या, विकास कार्यों के लिए 54 लाख रुपये की दी ग्रांट

अमृतसरः पंजाब के ग्रामीण विकास और पंचायत, श्रम, पर्यटन, सांस्कृतिक मामले और बिजली मंत्री तरुणप्रीत सिंह सौंद ने शुक्रवार को खन्ना विधानसभा क्षेत्र के गांवों माजरा राहौन, साहबपुरा, इस्माइलपुर और अलीपुर में लोक मिलनी कार्यक्रमों के दौरान लोगों की समस्याएं सुनीं और विकास कार्यों के लिए कुल 54 लाख रुपये की ग्रांट देने की घोषणा की।

कैबिनेट मंत्री ने गांव माजरा राहौन के लिए 21 लाख रुपये, साहबपुरा के लिए 23 लाख रुपये, इस्माइलपुर की धर्मशाला के लिए 5 लाख रुपये और अलीपुर के खेल मैदान के लिए 5 लाख रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि इन विकास कार्यों से गांवों का इंफ्रास्ट्रक्चर और मजबूत होगा और लोगों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।

तरुणप्रीत सिंह सौंद ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार लोगों से किए गए हर वादे को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि गांवों के विकास के लिए फंड की कोई कमी नहीं होगी और हर समस्या को प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि सरकार ने अब तक लगभग 69 हजार युवाओं को मेरिट के आधार पर सरकारी नौकरियां दी हैं। इसके अलावा, हेल्थ सेक्टर में आम आदमी क्लीनिक का विस्तार, शिक्षा सेक्टर में सुधार और 300 यूनिट फ्री बिजली जैसी जनकल्याणकारी योजनाओं का फायदा सीधे लोगों तक पहुंच रहा है।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि खन्ना विधानसभा क्षेत्र के हर गांव और शहर में विकास का काम तेजी से चल रहा है और आने वाले समय में भी लोगों की जरूरतों के हिसाब से विकास को और रफ्तार दी जाएगी। उन्होंने लोक मिलनी कार्यक्रमों में मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के लिए इलाके के लोगों का धन्यवाद किया और भरोसा दिलाया कि लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरना उनकी प्राथमिकता होगी। 

📍 Location: Ludhiana

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें