Last Updated: October 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

पंजाब सरकार ने व्यापारिक बाजारों के विकास के लिए 40 करोड़ रुपये के विशेष फंड को मंजूरी दी

August 1, 2026

पंजाब सरकार ने व्यापारिक बाजारों के विकास के लिए 40 करोड़ रुपये के विशेष फंड को मंजूरी दी

पंजाब स्टेट ट्रेडर्स कमीशन के सदस्य एवं माझा जोन इंचार्ज शीतल जुनेजा ने पंजाब सरकार का जताया आभार

अमृतसर: पंजाब सरकार ने प्रदेश के व्यापारिक बाजारों के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने तथा व्यापारियों की लंबे समय से लंबित मांगों के समाधान के लिए पूरे राज्य हेतु 40 करोड़ रुपये के विशेष फंड को मंजूरी दी है। इस योजना के तहत अमृतसर शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र के लिए 2 करोड़ रुपये तथा तरनतारन जिले के लिए भी 2 करोड़ रुपये की राशि निर्धारित की गई है।

पंजाब स्टेट ट्रेडर्स कमीशन के सदस्य एवं माझा ज़ोन इंचार्ज शीतल जुनेजा, डीएसटीसी तरनतारन के चेयरमैन हरमनदीप सिंह मैनी तथा डीएसटीसी के वाइस चेयरमैन अभिषेक बंसल ने मुख्यमंत्री सरदार भगवंत सिंह मान, वित्त मंत्री एवं पंजाब स्टेट ट्रेडर्स कमीशन के चेयरमैन सरदार हरपाल सिंह चीमा तथा अनिल ठाकुर का इस महत्वपूर्ण निर्णय के लिए हृदय से आभार व्यक्त किया।

जुनेजा ने कहा कि इस विशेष फंड से व्यापारिक बाजारों में लंबे समय से चली आ रही बुनियादी समस्याओं का समाधान किया जाएगा। इसके अंतर्गत आधुनिक सार्वजनिक शौचालयों का निर्माण, बाजारों की सड़कों की मरम्मत एवं निर्माण, बिजली संबंधी समस्याओं का समाधान तथा अन्य आवश्यक नागरिक सुविधाओं का विकास किया जाएगा, जिससे व्यापारियों और आम जनता को बेहतर सुविधाएं प्राप्त होंगी। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार व्यापारियों के कल्याण तथा व्यापारिक बाजारों के समग्र विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और यह विशेष फंड उसी दिशा में उठाया गया एक महत्वपूर्ण कदम है।

📍 Location: Amritsar (Amritsar)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें