Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

खेल कोटे की 358 भर्तियां तुरंत भरें सरकार – सांसद औजला

August 1, 2026

खेल कोटे की 358 भर्तियां तुरंत भरें सरकार – सांसद औजला Government should immediately fill 358 vacancies : अमृतसर। कांग्रेस सांसद गुरजीत सिंह औजला ने पंजाब के खिलाड़ियों के भविष्य को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान को पत्र लिखते हुए पुलिस विभाग में 3 प्रतिशत स्पोर्ट्स कोटे के तहत लंबित भर्तियां जल्द शुरू करने की मांग की है।

PAP की बदहाली पर सांसद औजला चिंतित

उन्होंने जालंधर स्थित पंजाब आर्म्ड पुलिस (PAP) स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स को पुनः सक्रिय करने की भी अपील करते हुए कहा कि लंबे समय से भर्ती प्रक्रिया ठप होने से हजारों खिलाड़ी अवसरों से वंचित हैं और इससे पंजाब की समृद्ध खेल परंपरा को भी गंभीर नुकसान पहुंच रहा है। संसद औजला ने अपने पत्र में लिखा कि पंजाब पुलिस में खेल कोटे की 358 रिक्तियां अभी भी खाली पड़ी हैं। इनमें जिला पुलिस, आर्म्ड पुलिस, इन्वेस्टिगेशन और इंटेलिजेंस कैडर की बैकलॉग पोस्ट शामिल हैं। इन पदों को लंबे समय से न भरने के कारण योग्य खिलाड़ियों को रोजगार के अवसर नहीं मिल पा रहे हैं। सांसद गुरजीत सिंह औजला ने कहा कि जालंधर का PAP स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, जिसे कभी पंजाब के खेलों का “मक्का” माना जाता था, आज उपेक्षा का शिकार है।

खेल कोटे की भर्ती जल्द शुरू करने की मांग

यहां नियमित भर्ती और खेल गतिविधियां बंद होने से इसकी पहचान लगातार कमजोर होती जा रही है। उन्होंने सरकार से इस ऐतिहासिक संस्थान को पुनर्जीवित करने के लिए तत्काल कदम उठाने की अपील की। औजला ने यह भी आशंका जताई कि पंजाब पुलिस में प्रस्तावित करीब 2,600 जिला पुलिस और 800 आर्म्ड पुलिस पदों की भर्ती प्रक्रिया में यदि खेल कोटे की रिक्तियां पहले नहीं भरी गईं तो खिलाड़ियों के अधिकार प्रभावित होंगे। उन्होंने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि पंजाब के खेल भविष्य और खिलाड़ियों के हितों को ध्यान में रखते हुए 3 प्रतिशत स्पोर्ट्स कोटे की सभी लंबित भर्तियां तत्काल शुरू की जाएं तथा PAP स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स को फिर से राष्ट्रीय स्तर का प्रशिक्षण केंद्र बनाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें