Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

अमृतसर-चंडीगढ़ एक्सप्रेस में अतिरिक्त AC चेयरकार कोच

August 1, 2026

अमृतसर-चंडीगढ़ एक्सप्रेस में अतिरिक्त AC चेयरकार कोच

Coaches on the Amritsar-Chandigarh Express : अमृतसर। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए उत्तर रेलवे के फिरोजपुर मंडल ने ट्रेन संख्या 14541/14542 (अमृतसर- चंडीगढ़ एक्सप्रेस) में 02 अगस्त से 01 अक्टूबर तक अस्थायी रूप से एक अतिरिक्त वातानुकूलित चेयरकार कोच लगाने का निर्णय लिया है।

अतिरिक्त कोच लगाए जाने से ट्रेन में यात्रियों के लिए सीटों की उपलब्धता बढ़ेगी। इससे ज्यादा यात्रियों को यात्रा का अवसर मिलेगा, प्रतीक्षासूची में कमी आएगी और उनका सफर अधिक सुविधाजनक एवं आरामदायक होगा। फिरोजपुर मंडल ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा शुरू करने से पहले अपनी ट्रेन की आरक्षण संबंधी अधतन जानकारी राष्ट्रीय ट्रेन पूछताछ प्रणाली (एनटीईएस) अथवा रेलवे हेल्पलाइन 139 के माध्यम से अवश्य प्राप्त कर लें।

महिला यात्री को मिला खोया iPhone

यात्रियों को बेहतर और सुगम यात्रा सुविधाएं उपलब्ध कराना मंडल की सर्वोच्च प्राथमिकता है। जलंधर सिटी रेलवे स्टेशन पर आज रेलवे कर्मचारी की तत्परता और ईमानदारी से एक महिला यात्री का कीमती आईफोन सुरक्षित वापस मिल गया। यात्री ट्रेन संख्या 19224 से जालंधर सिटी से बीकानेर तक की यात्रा करने के लिए टिकट लेते समय वह अपना आईफोन 14 प्रो मैक्स रेलवे बुकिंग कार्यालय में ही भूल गई। बुकिंग कार्यालय में कार्यरत अंकित कुमार CCTC ने वाणिज्य निरीक्षक नीतेश से संपर्क किया और फोन को उसके वास्तविक मालिक तक पहुंचाने के प्रयास शुरू किए।

रेलवे कर्मचारियों के लगातार प्रयासों से यात्री के परिजनों से संपर्क स्थापित किया गया। आवश्यक सत्यापन के बाद आईफोन को सुरक्षित रूप से यात्री के परिजनों को सौंप दिया गया। मोबाइल वापस मिलने पर यात्री के परिजनों ने रेलवे कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री बसंत कुमार ने अंकित कुमार के इस सराहनीय कार्य की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह घटना रेलवे कर्मचारियों की ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और यात्रियों के प्रति सेवा भावना का उत्कृष्ट उदाहरण है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें