Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

Weekly Horoscope: इन 3 राशियों के लिए शुभ रहेगा अगस्त का पहला सप्ताह, धन और सफलता के बनेंगे योग, जानें सभी राशियों का हाल

August 2, 2026

Weekly Horoscope: इन 3 राशियों के लिए शुभ रहेगा अगस्त का पहला सप्ताह, धन और सफलता के बनेंगे योग, जानें सभी राशियों का हाल

Weekly Horoscope: अगस्त का पहला सप्ताह 3 अगस्त से शुरू होने जा रहा है। इस सप्ताह कई बड़े ग्रह अपनी चाल बदलेंगे, जिसका असर सभी 12 राशियों पर देखने को मिल सकता है। किसी के लिए यह समय करियर और धन लाभ लेकर आ सकता है, तो कुछ लोगों को रिश्तों और स्वास्थ्य के मामलों में सावधानी बरतनी पड़ सकती है। आइए जानते हैं कि यह नया सप्ताह आपकी राशि के लिए क्या खास लेकर आया है।

मेष

मेष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह अच्छा रहने की संभावना है। रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। नौकरी या कारोबार में आपकी मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा। साथ ही परिवार की जिम्मेदारियों को भी आप अच्छी तरह निभा पाएंगे।

वृषभ

वृषभ राशि के लोगों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला रह सकता है। छात्रों को पढ़ाई में अच्छे नतीजे मिलने की संभावना है। वहीं, प्रेम संबंधों में छोटी-छोटी बातों पर गलतफहमी हो सकती है, इसलिए सोच-समझकर बात करें और बेवजह की बहस से बचें।

मिथुन

मिथुन राशि के लोगों के लिए यह सप्ताह अच्छा रह सकता है। इस दौरान आपका आत्मविश्वास और ऊर्जा बढ़ेगी। नए मौके मिल सकते हैं, जिससे कमाई के नए रास्ते खुल सकते हैं। पैसों से जुड़े मामलों में भी फायदा होने की संभावना है।

कर्क

कर्क राशि के लोगों के लिए यह सप्ताह अच्छा रह सकता है। मन शांत रहेगा और काम पर ध्यान लगाने की क्षमता बढ़ेगी। छात्रों को पढ़ाई में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। वहीं, कुछ लोगों को नौकरी या करियर में नए अवसर मिलने की संभावना है।

सिंह

सिंह राशि के लोगों के लिए यह सप्ताह शुभ रह सकता है। इस दौरान आपको सफलता मिल सकती है और समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। अचानक धन लाभ होने के भी योग बन सकते हैं।

कन्या

कन्या राशि के लोगों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला रह सकता है। प्रेम संबंधों में कुछ परेशानियां आ सकती हैं, इसलिए धैर्य रखें और समझदारी से काम लें। वहीं, नौकरी और करियर के मामले में अच्छे मौके मिलने की संभावना है।

तुला

तुला राशि के लोगों को इस सप्ताह पैसों से जुड़े मामलों में सावधानी रखनी चाहिए। कोई भी बड़ा फैसला सोच-समझकर लें। जो काम लंबे समय से रुके हुए हैं, उन्हें पूरा करने की कोशिश करें, इससे आपको फायदा मिल सकता है।

वृश्चिक

वृश्चिक राशि के लोगों के लिए यह सप्ताह पैसों के मामले में अच्छा रह सकता है। कमाई बढ़ने के नए मौके मिल सकते हैं। हालांकि, सेहत का ध्यान रखना जरूरी होगा।

धनु

धनु राशि के लोगों को साझेदारी के कामों में फायदा मिल सकता है। लंबे समय से रुके हुए काम इस सप्ताह पूरे होने की संभावना है।

मकर

मकर राशि के लोगों को कोई भी फैसला जल्दबाजी में नहीं लेना चाहिए। सोच-समझकर काम करने से फायदा होगा। कुछ लोगों को नई नौकरी या विदेश से जुड़े अवसर मिल सकते हैं।

कुंभ

कुंभ राशि के लोगों को अचानक धन लाभ हो सकता है। रचनात्मक काम करने वालों को सफलता मिलने के योग हैं।

मीन

मीन राशि के कुछ लोगों के लिए घर, जमीन या वाहन खरीदने के योग बन सकते हैं। आर्थिक स्थिति में सुधार आ सकता है। प्रेम संबंधों में समझदारी से काम लेना बेहतर रहेगा।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।दैनिक सवेरा टाइम्स एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें