Last Updated: September 26, 2026

Dainik Savera Times Logo

पंजाब के पाँच लाख युवा नशे के खिलाफ लेंगे संकल्प: सांसद विक्रम साहनी

August 2, 2026

पंजाब के पाँच लाख युवा नशे के खिलाफ लेंगे संकल्प: सांसद विक्रम साहनी

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज विकसित भारत 2047 के लक्ष्य को साकार करने हेतु “नशा मुक्त युवा अभियान” का वर्चुअल शुभारंभ किया। इस अभियान से देशभर के 21,000 से अधिक स्थानों से लोग जुड़े तथा 1 करोड़ से अधिक युवाओं ने सहभागिता की। प्रधानमंत्री ने देश के युवाओं से mybharat.gov.in पर जाकर नशामुक्ति का संकल्प लेने तथा स्वयं नशे से दूर रहने के साथ-साथ अन्य लोगों को भी नशे के दुष्प्रभावों से बचाने और नशे के जाल में फँसने से रोकने का आह्वान किया।

इस अवसर पर राज्यसभा सांसद डॉ. विक्रम साहनी ने बताया कि उनकी संस्था सन फाउंडेशन के माध्यम से दिल्ली और पंजाब के विभिन्न कौशल विकास केंद्रों एवं नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्रों से 5,000 से अधिक युवा इस कार्यक्रम से जुड़े। उन्होंने घोषणा की कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पंजाब में नशे के विरुद्ध एक व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाया जाएगा, जिसके अंतर्गत पंजाब के पाँच लाख युवा नशामुक्ति का संकल्प लेंगे।

साहनी ने कहा कि उनकी संस्था सन फाउंडेशन पंजाब में 12 नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र संचालित कर रही है, जहाँ नशे की लत से पीड़ित युवाओं का योग, ध्यान, जिम, खेल गतिविधियों तथा कौशल विकास प्रशिक्षण के माध्यम से समग्र पुनर्वास किया जा रहा है, ताकि वे आत्मनिर्भर बनकर सम्मानजनक आजीविका प्राप्त कर सकें।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें