Last Updated: October 29, 2026

Dainik Savera Times Logo

नशे के खिलाफ जंग तेज, डीसी ने विभागों को दिए सख्त निर्देश

August 3, 2026

नशे के खिलाफ जंग तेज, डीसी ने विभागों को दिए सख्त निर्देश

war-against-drugs-intensified : मंडी। डीसी अपूर्व देवगन की अध्यक्षता में हुई बैठक में जिले में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान, एनडीपीएस अधिनियम के तहत की गई कार्रवाई, वित्तीय जांच तथा विभिन्न विभागों के बीच समन्वय की विस्तार से समीक्षा की गई।

स्कूलों में चलेगा नशा जागरूकता अभियान

बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त अपूर्व देवगन ने नशा तस्करों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई के लिए मंडी पुलिस की सराहना की। उन्होंने कहा कि जिले में नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है और यह अभियान आगे भी पूरी दृढ़ता के साथ जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ लड़ाई केवल पुलिस की नहीं, बल्कि पूरे समाज की जिम्मेदारी है और सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करना होगा। उपायुक्त ने सभी विभागों को निर्देश दिए कि ‘अपना विद्यालय’ योजना के तहत गोद लिए गए विद्यालयों में नियमित रूप से जाकर विद्यार्थियों को नशीले पदार्थों के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करें।

युवाओं को नशे से दूर रखने पर जोर

उन्होंने कहा कि युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए शिक्षा, खेल और रचनात्मक गतिविधियों को बढ़ावा देना आवश्यक है। उन्होंने निर्देश दिए कि जिले की सभी रेड ग्राम पंचायतों में नशा निवारण समितियों की नियमित बैठकें आयोजित की जाएं तथा पुलिस, स्वास्थ्य, शिक्षा, समाज कल्याण, नगर निगम, नगर निकायों और पंचायतों के सहयोग से व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया जाए। उन्होंने ड्रग्स फ्री हिमाचल ऐप का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करने तथा आम लोगों से इसे डाउनलोड करवाने के निर्देश भी दिए।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें