Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

J&K: अनंतनाग में ड्रग्स तस्करी पर बड़ा एक्शन, PIT-NDPS एक्ट के तहत 2 आरोपी गिरफ्तार

August 4, 2026

J&K: अनंतनाग में ड्रग्स तस्करी पर बड़ा एक्शन, PIT-NDPS एक्ट के तहत 2 आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर: ड्रग तस्करी के खिलाफ अपनी सख्त मुहिम जारी रखते हुए अनंतनाग पुलिस ने मंगलवार को दो कथित ड्रग तस्करों के खिलाफ प्रिवेंशन ऑफ इलिसिट ट्रैफिक इन नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (PIT-NDPS) एक्ट के तहत कार्रवाई की।

आरोपियों की पहचान

पुलिस के अनुसार, आरोपियों की पहचान जाविद अहमद डार, पुत्र मोहम्मद यूसुफ डार, निवासी खेरीबल मट्टन, और सुहैल अहमद भट, पुत्र गुलाम कादिर भट, निवासी क्रांगसू मट्टन, के रूप में हुई है। पुलिस का कहना है कि दोनों आरोपी एनडीपीएस से जुड़े कई मामलों में शामिल रहे हैं। उनके खिलाफ PIT-NDPS एक्ट के तहत डिटेंशन वारंट जारी होने के बाद उन्हें एहतियातन हिरासत (प्रिवेंटिव डिटेंशन) में लिया गया।

यह कार्रवाई अनंतनाग पुलिस के उस अभियान का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य मादक पदार्थों की तस्करी में बार-बार संलिप्त रहने वाले अपराधियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करना है। पुलिस के मुताबिक, ऐसे तत्व समाज, विशेषकर युवाओं के लिए गंभीर खतरा हैं।

नशे के कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगाः पुलिस

अनंतनाग पुलिस ने दोहराया कि जिले में नशे के कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और इसमें शामिल सभी लोगों के विरुद्ध कानून के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

📍 Location: Srinagar (Srinagar)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें