Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

Indane gas उपभोक्ता 16 अगस्त तक अनिवार्य रूप से पूरी कराएं e-KYC: संजीव कुमार वर्मा

August 4, 2026

Indane gas उपभोक्ता 16 अगस्त तक अनिवार्य रूप से पूरी कराएं e-KYC: संजीव कुमार वर्मा

कुल्लू: हिमाचल प्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति निगम लिमिटेड के क्षेत्रीय प्रबंधक (मंडी) संजीव कुमार वर्मा ने सभी इंडेन गैस उपभोक्ताओं से 16 अगस्त, 2026 तक अनिवार्य रूप से अपनी ई-केवाईसी (बायोमेट्रिक सत्यापन) प्रक्रिया पूर्ण करवाने की अपील की है।

क्षेत्रीय प्रबंधक ने बताया कि जिन उपभोक्ताओं की ई-केवाईसी अभी तक लंबित है, उन्हें इंडियन ऑयल द्वारा एसएमएस के माध्यम से भी सूचित किया जा चुका है। यदि कोई उपभोक्ता 16 अगस्त तक अपनी ई-केवाईसी पूर्ण नहीं करवाता है, तो उसके पश्चात उन्हें घरेलू (डोमेस्टिक) दरों अथवा सब्सिडी पर एलपीजी सिलेंडर उपलब्ध नहीं कराया जाएगा। ऐसे उपभोक्ताओं को लागू दिशा-निर्देशों के अनुसार वाणिज्यिक (कमर्शियल) दरों पर ही सिलेंडर प्राप्त होगा।

उन्होंने उपभोक्ताओं से आग्रह किया है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना अपने निकटतम इंडेन गैस वितरक (एजेंसी) के कार्यालय में जाकर अथवा इंडियनऑयल वन ऐप के माध्यम से अपनी ई-केवाईसी/बायोमेट्रिक सत्यापन की प्रक्रिया तत्काल पूर्ण कर लें, ताकि भविष्य में भी उन्हें बिना किसी रुकावट के घरेलू दरों पर एलपीजी सिलेंडर की आपूर्ति मिलती रहे।

इसके अतिरिक्त, उन्होंने सभी गैस एजेंसी प्रभारियों व कर्मचारियों को भी निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्रों के लंबित उपभोक्ताओं से व्यक्तिगत रूप से, दूरभाष तथा एसएमएस के माध्यम से संपर्क कर 16 अगस्त से पूर्व शत-प्रतिशत ई-केवाईसी करवाना सुनिश्चित करें।

📍 Location: कुल्लू (कुल्लू)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें