भरमौर : श्री मणिमहेश यात्रा-2026 को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और पर्यावरण अनुकूल बनाने के लिए भरमौर प्रशासन ने व्यापक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। प्रशासन ने घोषणा की है कि यात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण 5 अगस्त को सुबह 10 बजे से आधिकारिक वेबसाइट https://manimaheshyatra.hp.gov.in पर शुरू होगा। प्रथम चरण में 25, 26 और 27 अगस्त की यात्रा के लिए पंजीकरण किया जा सकेगा। प्रत्येक दिन अधिकतम 5,000 श्रद्धालुओं को ही यात्रा की अनुमति दी जाएगी और स्लॉट ‘फर्स्ट कम, फर्स्ट सर्व’ के आधार पर आवंटित होंगे।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि वैध ऑनलाइन पंजीकरण के बिना किसी भी श्रद्धालु को यात्रा मार्ग पर प्रवेश नहीं मिलेगा। यात्रा पंजीकरण के लिए प्रत्येक श्रद्धालु को सरकार द्वारा जारी वैध फोटो पहचान पत्र (आधार, वोटर आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट आदि) तथा पंजीकृत चिकित्सक द्वारा जारी मेडिकल फिटनेस प्रमाण पत्र अपलोड करना अनिवार्य होगा। निजी वाहन से यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं को अंतिम यात्रा पर्ची डाउनलोड करने से पहले वाहन का पंजीकरण नंबर दर्ज करना होगा, जबकि बस से यात्रा करने वालों को केवल बस विकल्प चुनना होगा।
वन मंडल अधिकारी (डीएफओ) रजनीश महाजन ने दुकानदारों, लंगर समितियों और श्रद्धालुओं से पवित्र धाम की स्वच्छता और प्राकृतिक सुंदरता बनाए रखने में सहयोग की अपील की। भरमौर प्रशासन ने सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे यात्रा से पहले मौसम की जानकारी अवश्य लें, समय पर ऑनलाइन पंजीकरण करें तथा प्रशासन द्वारा जारी सभी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए सुरक्षित एवं सफल यात्रा में सहयोग दें।
मेष: दिन शुभ रहेगा...