Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

व्यापारियों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर होगा समाधान : एडीसी देवी गोयल

August 5, 2026

व्यापारियों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर होगा समाधान : एडीसी देवी गोयल

मुक्तसर: डिप्टी कमिश्नर अमित कुमार पंचाल के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन जिले के व्यापारियों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान कर रहा है, ताकि उन्हें किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। यह जानकारी अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (जनरल) देवी गोयल ने ट्रेड यूनियन के प्रतिनिधियों के साथ आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी।

बैठक के दौरान अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि व्यापारियों से संबंधित जो भी शिकायतें जिला प्रशासन के पास प्राप्त होती हैं, उनका प्राथमिकता के आधार पर निपटारा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिन समस्याओं का समाधान जिला स्तर पर संभव नहीं होगा, उन्हें संबंधित मुख्यालय (हेड ऑफिस) स्तर पर उठाकर हल कराया जाएगा। उन्होंने जिले की नगर परिषदों, पावरकॉम, जल आपूर्ति एवं स्वच्छता विभाग, पंचायत विभाग तथा मंडी बोर्ड के अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ लोगों और व्यापारियों की शिकायतों का शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर ने नगर परिषद के अधिकारियों को शहर में आवश्यक स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने तथा सफाई व्यवस्था को और बेहतर बनाने के निर्देश भी दिए। इस अवसर पर जिला व्यापारी आयोग, मुक्तसर साहिब के चेयरमैन विनीत जिंदल मोंटी ने व्यापारियों की विभिन्न समस्याओं से जिला प्रशासन को अवगत कराया। इस पर अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर ने व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों को आश्वस्त किया कि उनकी सभी जायज़ समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा।

बैठक में गुरकिरनदीप सिंह सिद्धू (एसडीएम, मुक्तसर साहिब), पंकज कुमार (एसडीएम, मलोट) तथा जिला व्यापारी आयोग, मुक्तसर साहिब के चेयरमैन विनीत जिंदल मोंटी सहित अन्य अधिकारी एवं व्यापारी प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

📍 Location: Shri muktsar sahib (Shri muktsar sahib)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें