Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

लुधियाना-मलेरकोटला रोड पर दर्दनाक हादसा, बुलेट और एक्टिवा की जोरदार टक्कर, स्कूटी में लगी आग

August 5, 2026

लुधियाना-मलेरकोटला रोड पर दर्दनाक हादसा, बुलेट और एक्टिवा की जोरदार टक्कर, स्कूटी में लगी आग

पंजाबः लुधियाना-मलेरकोटला रोड स्थित रणजीत एवेन्यू कॉलोनी के पास बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार बुलेट मोटरसाइकिल और एक्टिवा स्कूटी की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें दोनों वाहन चालक गंभीर रूप से घायल हो गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक कार चालक डिवाइडर के पास से सड़क पार करने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान पीछे से आ रहा तेज रफ्तार बुलेट सवार कार से बचने के लिए साइड लेने लगा और पास से गुजर रही एक्टिवा से जा टकराया। टक्कर इतनी भीषण थी कि एक्टिवा में तुरंत आग लग गई और देखते ही देखते वह पूरी तरह जलकर राख हो गई। हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए और घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया।

एक प्रत्यक्षदर्शी युवक ने बताया कि वह अपने काम से जा रहा था, तभी उसने यह हादसा अपनी आंखों के सामने होते देखा। उसके अनुसार, कार चालक के अचानक सड़क पार करने की कोशिश के कारण बुलेट सवार ने वाहन मोड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह एक्टिवा से टकरा गया, जिससे स्कूटी में आग लग गई। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।

📍 Location: लुधियाना (लुधियाना)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें