Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सुरक्षा प्रबंधों का डी.आई.जी. कमांडो ने लिया जायजा

August 6, 2026

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सुरक्षा प्रबंधों का डी.आई.जी. कमांडो ने लिया जायजा

मालेरकोटला : आगामी स्वतंत्रता दिवस समारोह को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित ढंग से संपन्न करवाने के उद्देश्य से पंजाब पुलिस द्वारा सुरक्षा प्रबंधों को ओर अधिक मजबूत किया जा रहा है। इसी क्रम में डी.आई.जी. कमांडो पंजाब गुरप्रीत सिंह के मालेरकोटला पहुंचने पर एस.एस.पी. मालेरकोटला गुरमीत सिंह तथा अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर पुलिस टुकड़ी द्वारा उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर भी प्रस्तुत किया गया। इसके उपरांत डी.आई.जी. कमांडो ने जिला पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक करके स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर कानून-व्यवस्था एवं सुरक्षा प्रबंधों की विस्तृत समीक्षा की।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि समारोहों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की ढील न बरती जाए तथा प्रत्येक स्तर पर पूर्ण सतर्कता सुनिश्चित की जाए। बैठक के बाद डी.आई.जी. कमांडो ने जाकिर हुसैन स्टेडियम मालेरकोटला का दौरा करके स्वतंत्रता दिवस के जिला स्तरीय समारोह के लिए किए जा रहे सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लिया। उन्होंने समारोह स्थल के विभिन्न स्थानों का निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।

इसके अतिरिक्त उन्होंने मालेरकोटला रेलवे स्टेशन का भी निरीक्षण किया तथा वहां की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। डी.आई.जी. कमांडो ने समस्त पुलिस बल को 15 अगस्त तक पूरी तरह मुस्तैद रहने, संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखने तथा हर समय ड्यूटी के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गुरमीत सिंह ने बताया कि जिला पुलिस द्वारा लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विभिन्न स्थानों पर लगातार छापेमारी, शाम एवं रात्रि के समय सघन नाकाबंदी, वाहनों की जांच तथा तलाशी अभियान चलाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मालेरकोटला पुलिस हर स्तर पर पूरी तरह सतर्क है तथा स्वतंत्रता दिवस समारोहों को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न करवाने के लिए प्रतिबद्ध है।

मालेरकोटला पुलिस ने जिलावासियों से अपील की है कि यदि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि अथवा संदिग्ध व्यक्ति के बारे में जानकारी मिले तो तुरंत पंजाब पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112 पर सूचना देकर पुलिस का सहयोग करें। इस अवसर पर एस.पी. (मुख्यालय) गुरशरणजीत सिंह, एस.पी. (पी.बी.आई.) राजविंदर सिंह, डी.एस.पी. (मुख्यालय) सुमित सूद, डी.एस.पी. (स्पेशल ब्रांच) सतीश कुमार, डी.एस.पी. (एन.डी.पी.एस.) यादविंदर सिंह तथा डी.एस.पी. (मालेरकोटला) मानवजीत सिंह
उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें