Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

शिमला में राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने किया भव्य वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

August 6, 2026

शिमला में राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने किया भव्य वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

शिमलाः हिमाचल प्रदेश वन विभाग एवं हिमाचल प्रदेश राज्य रेड क्रॉस सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान में आज शुराला, ग्राम पंचायत के मलयाणा, शिमला में भव्य वृक्षारोपण अभियान आयोजित किया गया। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत कर पौधारोपण किया, तथा प्रदेशवासियों से पर्यावरण संरक्षण एवं हरित हिमाचल के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

इस पौधरोपण कार्यक्रम में देवदार, दाडू, रामबाण और खनोर प्रजातियों के पौधों का रोपित किया गया। अपने संबोधन में राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने कहा कि बढ़ते कंक्रीट के जंगलों के बीच पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए वृक्षारोपण एवं उनका संरक्षण करना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में प्रकृति को माता का स्थान दिया गया है, तथा हमारे वेदों में भी प्रकृति संरक्षण का संदेश मिलता है। उन्होंने “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान का उल्लेख करते हुए युवाओं, स्वयंसेवी संस्थाओं एवं आम नागरिकों से पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। साथ ही औषधीय पौधों के संवर्धन तथा वनों से जुड़ी आजीविकाओं को बढ़ावा देने पर बल भी दिया।

अंत में उप अरण्यपाल अनिकेत वानवे ने वनों एवं लगाए गए पौधों के संरक्षण पर बल देते हुए इस अभियान में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों का धन्यवाद किया। कार्यक्रम का समापन पर्यावरण संरक्षण एवं पौधों की नियमित देखभाल के सामूहिक संकल्प के साथ हुआ।

इस अवसर पर प्रधान मुख्य अरण्यपाल (वन बल प्रमुख) संजय सूद, मुख्य अरण्यपाल,शिमला के. थिरुमल, राज्यपाल के सचिव संदीप भारद्वाज, हिमाचल प्रदेश राज्य रेड क्रॉस सोसायटी की अध्यक्षा डॉ. साधना ठाकुर, उप अरण्यपाल,शिमला(ग्रामीण) अनिकेत वानवे, ग्राम पंचायत शूराला के प्रधान, वन विभाग एवं रेड क्रॉस सोसायटी के अधिकारी एवं सदस्य , नर्सिंग कॉलेज की छात्राएं ,विद्यालय के छात्र-छात्राएं, स्थानीय ग्रामीण तथा अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

📍 Location: शिमला (शिमला)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें