Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

महिलाओं के सम्मान में योजनाएं बनीं मिसाल : डॉ. अमनदीप

August 6, 2026

महिलाओं के सम्मान में योजनाएं बनीं मिसाल : डॉ. अमनदीप Schemes honoring women set an example : मोगा। विधानसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी की विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा ने कहा कि पंजाब सरकार महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और सशक्तीकरण को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए लगातार जनकल्याणकारी योजनाएं लागू कर रही है।

महिलाओं के सशक्तीकरण पर मान सरकार का जोर

उन्होंने विश्वास जताया कि पंजाब की हर बेटी, बहन और मां मुख्यमंत्री सरदार भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार के साथ मजबूती से खड़ी है। विधायक डॉ. अरोड़ा ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार देश की पहली ऐसी सरकार है जिसने महिलाओं को केवल लाभार्थी नहीं, बल्कि समाज की सशक्त भागीदार मानते हुए उनके आर्थिक और सामाजिक सशक्तीकरण के लिए ऐतिहासिक कदम उठाए हैं। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों ने महिलाओं को मुख्य रूप से वृद्धावस्था पेंशन और विधवा पेंशन जैसी सीमित योजनाओं तक ही सीमित रखा, जबकि वर्तमान सरकार ने हर वर्ग के परिवारों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से कई जनहितैषी फैसले लिए हैं।

महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने पर सरकार का जोर

इनमें प्रत्येक परिवार को 300 यूनिट मुफ्त बिजली, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं, बुजुर्गों के लिए मुफ्त तीर्थ यात्रा, बच्चों के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा तथा 18 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं के लिए ‘मांवां-धीयां सत्कार योजना’ जैसी महत्वपूर्ण पहल शामिल हैं। डॉ. अरोड़ा ने कहा कि इन योजनाओं से महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ा है और उन्हें आर्थिक और सामाजिक रूप से नई मजबूती मिली है। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य महिलाओं को सम्मानजनक जीवन, बेहतर अवसर और आत्मनिर्भरता प्रदान करना है, जिससे कि वे परिवार और समाज के विकास में और अधिक प्रभावी भूमिका निभा सकें।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें