कुल्लू : जिला कुल्लू के मुख्यालय ढालपुर अस्पताल में प्रसूता महिला मंजू शर्मा की मौत मामले को लेकर अब समाजसेवी बलदेव (बंटी सराजी) ने अपना आमरण अनशन शुरू कर दिया है। लेकिन चार दिन बीतने के बाद भी कोई अधिकारी उनकी सुध लेने के लिए नहीं पहुंचा है।
वहीं बीते दिनों एक अनशन पर बैठे एक युवक संजय चौहान की तबीयत भी खराब हुई थी और डॉक्टर के द्वारा अनशन स्थल पर पहुंचकर इसका चेकअप भी किया गया। इसके अलावा तहसीलदार नितेश ठाकुर ने भी अनशन पर बैठे युवाओं के साथ वार्ता की। लेकिन उसका अभी तक कोई हल नहीं निकल पाया।
आमरण अनशन पर बैठे बलदेव ठाकुर (बंटी सराजी) ने इस मामले में सरकार और प्रशासन पर राजनीति करने का आरोप लगाया है। अनशन पर बैठे समाज सेवी बलदेव ठाकुर का कहना है कि मंजू शर्मा को न्याय दिलाने के लिए उन्होंने ढालपुर में आंदोलन किया। लेकिन उसके बाद भी प्रशासन और सरकार का कोई सहयोग नहीं मिल पाया है। प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए वह लगातार प्रशासन और सरकार से भी मांग कर रहे हैं।
ऐसे में नेताओं को चाहिए कि वह इस मामले में राजनीति को छोड़े और आम जनता के हितों की बात करें। बलदेव ठाकुर ने कहा कि उन्हें आमरण अनशन करते हुए आज 4 दिन का समय हुआ है। लेकिन यहां पर उन्हें बिजली और पानी जैसी सुविधाओं के लिए भी इनकार किया गया। ऐसे में जब तक उनकी मांगे सरकार के द्वारा पूरी नहीं की जाती है। तब तक वह आमरण अनशन पर अपने साथियों के साथ डटे रहेंगे।
📍 Location: कुल्लू (Kullu)
मेष: दिन शुभ रहेगा...