Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

नहर से मिले दो अज्ञात युवकों के शवों का किया गया अंतिम संस्कार, पहचान कराने के लिए लोगों से की गई अपील

August 6, 2026

नहर से मिले दो अज्ञात युवकों के शवों का किया गया अंतिम संस्कार, पहचान कराने के लिए लोगों से की गई अपील

मोगा: मानव सेवा के लिए कार्यरत एक समाजसेवी समिति ने नहर से मिले दो अज्ञात युवकों के शवों का पुलिस की कानूनी प्रक्रिया और पोस्टमार्टम पूरा होने के बाद अंतिम संस्कार कर दिया। समिति के सदस्यों ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी को इन युवकों के संबंध में कोई भी जानकारी हो तो तुरंत पुलिस या समिति से संपर्क करें, ताकि उनकी पहचान हो सके और उनके परिजनों तक सूचना पहुंचाई जा सके।

समिति के सदस्यों ने बताया कि पहला शव नहर से बरामद हुआ था। मृतक की उम्र लगभग 25 से 27 वर्ष के बीच थी। वह एक सिख युवक था और उसके एक पैर में जूता पहना हुआ था। उसने नीले रंग की कैपरी पहन रखी थी। शव मिलने के बाद उसकी पहचान के लिए सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से वीडियो तथा जानकारी साझा की गई, लेकिन 72 घंटे बीत जाने के बावजूद उसकी पहचान नहीं हो सकी। इसके बाद कानूनी प्रक्रिया पूरी होने पर उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।

इसी प्रकार दूसरा शव कोटला के पास नहर की पटरी से बरामद हुआ। इस युवक की उम्र भी लगभग 24 से 25 वर्ष बताई जा रही है। उसकी भी अभी तक पहचान नहीं हो सकी है। समिति के सदस्यों ने बताया कि उसके कपड़ों और अन्य विवरण संबंधी जानकारी पुलिस के पास दर्ज है। पोस्टमार्टम के बाद यह शव भी समिति को सौंप दिया गया, जिसके बाद उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।समिति ने कहा कि दोनों युवकों की तस्वीरें और वीडियो लोगों तक पहुंचाने का उद्देश्य केवल इतना है कि यदि कोई परिवार अपने लापता सदस्य की तलाश कर रहा हो तो उसे सही जानकारी मिल सके।

उन्होंने लोगों से अपील की कि इस जानकारी को अधिक से अधिक साझा किया जाए, ताकि मृतकों की पहचान होने की संभावना बढ़ सके।समिति के सदस्यों ने कहा कि लावारिस शवों का अंतिम संस्कार करना केवल एक सेवा नहीं, बल्कि मानवता के प्रति अपना कर्तव्य निभाना है। कई मामलों में कोई भी आगे नहीं आता, ऐसे में समाजसेवी संस्थाएं इस जिम्मेदारी को निभाती हैं। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति को मानवता के नाते ऐसे प्रयासों में अपना योगदान देना चाहिए। यदि किसी को इन दोनों युवकों के बारे में कोई भी जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस या समिति से संपर्क कर उनके परिजनों तक सूचना पहुंचाने में सहयोग करें।

📍 Location: मोगा

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें