Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

SV & ACB टीम द्वारा कोसली में रिश्वत लेता पटवारी रंगे हाथों दबोचा

August 6, 2026

SV & ACB टीम द्वारा कोसली में रिश्वत लेता पटवारी रंगे हाथों दबोचा

रेवाड़ी: राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (SV&ACB) की रेवाड़ी इकाई ने भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए श्याम नगर हलका, तहसील कोसली, जिला रेवाड़ी में तैनात पटवारी पुनीत कुमार को ₹4,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ थाना एसवी एंड एसीबी, गुरुग्राम में एफआईआर संख्या 27 दिनांक 06 अगस्त 2026 के तहत भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 में मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।

शिकायतकर्ता ने एसवी एंड एसीबी को शिकायत दी थी कि उसकी पैतृक भूमि के राजस्व रिकॉर्ड में सुधार करने तथा उसके पुत्र के नाम इंतकाल (म्यूटेशन) दर्ज करने के बदले तहसील कोसली, हल्का श्याम नगर में तैनात पटवारी पुनीत कुमार रिश्वत की मांग कर रहा है। शिकायत के अनुसार आरोपी पहले ही ₹5,000 ले चुका था और शेष कार्य करने के लिए अतिरिक्त ₹4,000 की मांग कर रहा था।

शिकायत के सत्यापन के बाद राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की रेवाड़ी इकाई ने योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप लगाया। ट्रैप के दौरान आरोपी पटवारी को शिकायतकर्ता से ₹4,000 की रिश्वत स्वीकार करते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया। रिश्वत की राशि मौके से बरामद कर ली गई। इस कार्रवाई में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS), 2023 की धारा 105 के प्रावधानों का विधिवत पालन किया गया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें