लुधियाना। रक्षाबंधन के लिए डाक विभाग ने बहनों की सुविधा के लिए विशेष इंतजाम किए हैं। बारिश में राखियों को सुरक्षित रखने के लिए वॉटरप्रूफ लिफाफे और बॉक्स उपलब्ध करवाए हैं। साथ ही, राखी वाले पार्सल को प्राथमिकता से पहुंचाने और विदेश भेजने के लिए कस्टम्स क्लीयरेंस की सुविधा भी लुधियाना हेड पोस्ट ऑफिस में दी जा रही है।
लुधियाना हेड पोस्ट ऑफ़िस के पोस्टमास्टर ने बताया कि रक्षाबंधन के मौके पर राखियों वाले पार्सल और लिफ़ाफ़े प्राथमिकता के आधार पर पहुंचाए जा रहे हैं, ताकि हर बहन का प्यार समय पर उसके भाई तक पहुँच सके। उन्होंने कहा कि विदेश में राखियाँ भेजने वाले लोगों की सुविधा के लिए हेड पोस्ट ऑफ़िस में कस्टम्स विभाग के अधिकारी भी तैनात किए गए हैं। इससे कस्टम्स क्लीयरेंस की प्रक्रिया भी वहीं पूरी हो जाती है और पार्सल सीधे लुधियाना से विदेशों में भेजे जा रहे हैं। पोस्टमास्टर ने यह भी बताया कि रक्षाबंधन तक हर रविवार को खास काउंटर खोले गए हैं, ताकि लोग छुट्टियों के दिन भी आसानी से अपनी राखियाँ और पार्सल बुक कर सकें। डाक विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे अपनी राखियाँ समय पर भेजें ताकि इस त्योहार की खुशियाँ अपनों के साथ समय पर मनाई जा सकें।
मेष: दिन शुभ रहेगा...