पंजाब डेस्क: पंजाब सरकार ने पुलिस प्रशासन में बड़ा बदलाव करते हुए अमृतसर के पुलिस कमिश्नर पद पर बदलाव किया है। सरकार ने हरमनबीर सिंह को अमृतसर का नया पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया है। इससे पहले इस पद की जिम्मेदारी गुरप्रीत भुल्लर संभाल रहे थे।
सरकार के आदेश के अनुसार, अमृतसर बॉर्डर रेंज के डीआईजी हरमनबीर सिंह को अब अमृतसर पुलिस कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। वह अपने मौजूदा पद के साथ-साथ अमृतसर शहर की पुलिस व्यवस्था की जिम्मेदारी भी संभालेंगे। हरमनबीर सिंह पंजाब पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी हैं और उन्हें कानून-व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस प्रशासन का अनुभव है।

अमृतसर जैसे संवेदनशील शहर में अपराध नियंत्रण, सुरक्षा व्यवस्था और बेहतर पुलिसिंग उनकी प्रमुख प्राथमिकताओं में रहेंगी। नए पुलिस कमिश्नर के सामने शहर में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखना और पुलिस व्यवस्था को और प्रभावी बनाना बड़ी जिम्मेदारी होगी।
मेष: दिन शुभ रहेगा...