Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

पद्म पुरस्कारों के लिए 15 अगस्त तक करें ऑनलाइन नामांकन

August 7, 2026

पद्म पुरस्कारों के लिए 15 अगस्त तक करें ऑनलाइन नामांकन

Applications for Padma Awards open until the 15th : अमृतसर। कला, साहित्य, शिक्षा, खेल, चिकित्सा, विज्ञान, सामाजिक सेवा सहित विभिन्न क्षेत्रों में देश और समाज के लिए उल्लेखनीय योगदान देने वाली प्रतिभाओं को सम्मान दिलाने का मौका है। भारत सरकार ने पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री पुरस्कारों के लिए ऑनलाइन नामांकन प्रक्रिया शुरू कर दी है। डिप्टी कमिश्नर अमृतसर दलविंदरजीत सिंह, आई.ए.एस. ने जिलेवासियों से अपील की है कि वे अपने आसपास छिपी ऐसी प्रतिभाओं और विशिष्ट व्यक्तियों की पहचान कर उन्हें पद्म पुरस्कारों के लिए नामांकित करें। योग्य उम्मीदवार 15 अगस्त 2026 तक awards.gov.in पोर्टल के माध्यम से अपना नामांकन भेज सकते हैं।

इस संबंध में जानकारी देते हुए डिप्टी कमिश्नर अमृतसर श्री दलविंदरजीत सिंह, आई.ए.एस. ने बताया कि कला, साहित्य एवं शिक्षा, खेल, चिकित्सा, सामाजिक कार्य, विज्ञान एवं इंजीनियरिंग, सार्वजनिक मामलों, सिविल सेवा, व्यापार एवं उद्योग सहित विभिन्न क्षेत्रों में विशेष उपलब्धियां हासिल करने वाले योग्य व्यक्ति और बच्चे पद्म पुरस्कारों के लिए अपने नामांकन भेज सकते हैं। डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि पद्म पुरस्कारों के लिए नामांकन प्रक्रिया से संबंधित विस्तृत जानकारी, दिशा-निर्देश और आवेदन पत्र भारत सरकार के आधिकारिक पोर्टल awards.gov.in पर उपलब्ध हैं। उन्होंने बताया कि योग्य उम्मीदवार 15 अगस्त 2026 तक उक्त पोर्टल के माध्यम से अपने नामांकन ऑनलाइन जमा करवा सकते हैं।
दलविंदरजीत सिंह ने जिले के लोगों से अपील की कि वे अपने आसपास ऐसी प्रतिभाओं और शख्सियतों की पहचान करें, जिन्होंने समाज और देश के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया है तथा उन्हें पद्म पुरस्कारों के लिए नामांकित करने हेतु आगे आएं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें