Last Updated: October 26, 2026

Dainik Savera Times Logo

जालंधर में अपराध समीक्षा बैठक, पुलिस को सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश

August 8, 2026

जालंधर में अपराध समीक्षा बैठक, पुलिस को सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश

Crime review meeting in Jalandhar : जालंधर। शहर में बढ़ती आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने और कानून-व्यवस्था मजबूत करने के लिए पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह, IPS की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय बैठक हुई। बैठक में लंबित मामलों, वांछित आरोपियों, नशा तस्करी, साइबर अपराध और चोरी-डकैती की समीक्षा की गई। स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर गश्त और नाकेबंदी बढ़ाने के साथ संदिग्धों की जांच तेज करने के निर्देश दिए गए।

सख्त निर्देश, सुरक्षा व्यवस्था होगी मजबूत

पुलिस कमिश्नर ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे लंबित मामलों की जांच को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करें और कानून के अनुसार मामलों का समय पर निपटारा सुनिश्चित करें। स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए, गश्त और नाकेबंदी बढ़ाने, संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच तेज करने और संवेदनशील व महत्वपूर्ण स्थानों पर पुलिस की मौजूदगी सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए। इसके साथ ही, इमरजेंसी हेल्पलाइन 112 और सेफ पंजाब हेल्पलाइन 97791-00200 पर प्राप्त शिकायतों पर बिना देरी के कार्रवाई करने और मुसीबत में फंसे लोगों को समय पर पुलिस सहायता प्रदान करने के लिए कहा गया। साइबर अपराधों को रोकने और लोगों को ऑनलाइन धोखाधड़ी के प्रति आगाह करने के लिए जागरूकता अभियान को और तेज करने के निर्देश भी दिए गए। बैठक के अंत में, पुलिस कमिश्नर ने सभी अधिकारियों को अपराधों पर प्रभावी ढंग से नियंत्रण पाने और जालंधर शहर को सुरक्षित बनाने के लिए पूरी लगन से काम करने का निर्देश दिया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें