Last Updated: November 15, 2026

Dainik Savera Times Logo

गढ़ा रोड के स्पा सेंटर पर रेड, युवक-युवतियां हिरासत में

August 8, 2026

गढ़ा रोड के स्पा सेंटर पर रेड, युवक-युवतियां हिरासत में

Raid on Garha Road spa center : जालंधर। पुलिस ने गढ़ा रोड स्थित ग्रैंड स्पा सेंटर पर गुप्त सूचना के आधार पर दबिश देकर 8 से 10 युवतियों और 4 से 6 युवकों को हिरासत में लिया। पुलिस को स्पा सेंटर की आड़ में कथित देह व्यापार चलाए जाने की शिकायतें मिल रही थीं। कार्रवाई के बाद इलाके के अन्य स्पा सेंटरों में भी हलचल तेज हो गई है।

दरअसल, काफी समय से इलाके में स्पा सेंटरों को लेकर पुलिस को शिकायतें मिल रही थी। कहा जा रहा हैकि स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार का धंधा चलाने जाने की पुलिस को सूचना मिली थी। जिसके बाद पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए कई युवक-युवतियों को हिरासत में लिया है। जिसके बाद पुलिस ने आज गुप्त सूचना के आधार पर स्पा सेंटर में रेड की। सूत्रों के अनुसार पुलिस अभी अन्य स्पा सेंटरों पर दबिश देने की तैयारी में है। हालांकि ग्रैंड स्पा सेंटर में हुई रेड को लेकर अधिकारी कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है, लेकिन पुलिस की कार्रवाई को लेकर अन्य स्पा सेंटरों में हलचल मच गई है।

बता दें कि इससे पहले भी गढ़ा रोड पर स्थित अन्य स्पा सेंटरों पर पुलिस द्वारा दबिश दी जा चुकी है, लेकिन उसके बावजूद कुछ स्पा सेंटरों में देह व्यापार का धंधा सरेआम चल रहा है। ऐसे में देखना यह है कि पुलिस कोई सख्त एक्शन लेती या फिर से स्पा सेंटरों पर अवैध रूप से कार्य जारी रहेंगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें