Last Updated: September 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

देश के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें दिल्ली से UP तक कैसा रहेगा मौसम का हाल

August 9, 2026

देश के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें दिल्ली से UP तक कैसा रहेगा मौसम का हाल

Aaj ka mausam 9 Aug 2026: देश के कई राज्यों में मानसून एक बार फिर सक्रिय दिखाई दे रहा है। उत्तर-पश्चिम से लेकर मध्य भारत, पूर्वी और पूर्वोत्तर राज्यों के साथ-साथ पश्चिमी व प्रायद्वीपीय हिस्सों में भी बारिश जारी रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने कई इलाकों में तेज बारिश के साथ आंधी-तूफान की चेतावनी जारी की है।

वहीं पहाड़ी राज्यों में लगातार हो रही बारिश ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भारी बारिश के चलते भूस्खलन का खतरा बना हुआ है। केदारनाथ और अमरनाथ जैसे प्रमुख तीर्थ क्षेत्रों में जाने वाले यात्रियों और पर्यटकों को मौसम की स्थिति को देखते हुए विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

दिल्ली में अगले तीन दिन बारिश के आसार
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पिछले दो दिनों से रुक-रुककर बारिश होने के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई है और मौसम सुहावना बना हुआ है। मौसम विभाग के मुताबिक, 9 अगस्त को भी दिल्ली के कई हिस्सों में बारिश हो सकती है।

ये भी पढ़ें- Today’s horoscope 9 Aug 2026: मिथुन, धनु और मीन राशि वालों की चमकेगी किस्मत, नौकरी में तरक्की के साथ-साथ होगा धनलाभ

 

उत्तर प्रदेश में इन इलाकों में बारिश की संभावना
उत्तर प्रदेश में भी रविवार को कई जिलों में बारिश का अनुमान है। नोएडा, आगरा, मथुरा, कानपुर, प्रयागराज, झांसी, मेरठ, हापुड़, बुलंदशहर और अलीगढ़ में बारिश हो सकती है। इसके अलावा इटावा, फिरोजाबाद, सोनभद्र, मिर्जापुर, गाजीपुर, बलिया, बांदा, गोरखपुर और देवरिया में भी गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई गई है।

बिहार में भी बरसेंगे बादल
बिहार के कई हिस्सों में आज आसमान में बादल छाए रहने और गरज-चमक के साथ बारिश होने का अनुमान है। मौसम विभाग ने बांका, मुंगेर, वैशाली, बक्सर, नालंदा, सिवान, नवादा, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण और रोहतास सहित कई जिलों में बारिश की संभावना जताई है। इसके अलावा लखीसराय, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, बेगूसराय, सुपौल और सहरसा में भी बारिश हो सकती है।

हिमाचल में बारिश ने बढ़ाई परेशानी
हिमाचल प्रदेश में मानसूनी बारिश का असर लगातार दिखाई दे रहा है। आज कुल्लू, मनाली, मंडी, शिमला, सिरमौर और ऊना सहित कई इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश होने का अनुमान है। भारी बारिश के कारण प्रदेश में सड़क संपर्क भी प्रभावित हुआ है। रिपोर्ट के अनुसार, बारिश और भूस्खलन के चलते करीब 185 सड़कें बंद हैं।

ये भी पढ़ें- Today Hukamnama 9 Aug 2026: हुक्मनामा श्री हरमंदिर साहिब जी

उत्तराखंड में उफान पर नदियां, केदारनाथ में लैंडस्लाइड का खतरा
उत्तराखंड में भी लगातार हो रही बारिश से हालात चुनौतीपूर्ण बने हुए हैं। भारी बारिश के कारण कई नदियों का जलस्तर बढ़ गया है और कुछ स्थानों पर नदियां खतरे के निशान के ऊपर बह रही हैं। हरिद्वार में गंगा का जलस्तर भी बढ़ा हुआ है।केदारनाथ क्षेत्र में बारिश के कारण बार-बार भूस्खलन की स्थिति बन रही है। ऐसे में पहाड़ी मार्गों पर सफर करने वाले यात्रियों को अतिरिक्त सतर्कता बरतने की जरूरत है। मौसम खराब होने पर यात्रा टालना और प्रशासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करना सुरक्षित विकल्प रहेगा।

महाराष्ट्र में अगले दो दिन सक्रिय रहेगा मानसून
महाराष्ट्र और मराठवाड़ा के कई इलाकों में अगले दो दिनों के दौरान बारिश के साथ आंधी-तूफान की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं। मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है, जिसका असर आने वाले दिनों में मध्य भारत और आसपास के क्षेत्रों के मौसम पर पड़ सकता है।

राजस्थान में भी बारिश का दौर जारी
दक्षिण-पश्चिम मानसून के फिर सक्रिय होने के बाद राजस्थान के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी है। 9 अगस्त को राज्य के कुछ क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, 10 से 12 अगस्त के बीच दक्षिण-पूर्वी और पूर्वी राजस्थान में बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं। इस दौरान कुछ स्थानों पर मध्यम बारिश के साथ भारी बारिश भी हो सकती है।

 

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें