
Many leaders and workers joined AAP : लुधियाना। कांग्रेस को उस समय झटका लगा, जब लंबे समय से पार्टी की सेवा कर रहे कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस का साथ छोड़कर आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया। विधायक पूर्वी दलजीत सिंह भोला ग्रेवाल ने भूपिंदर भिंडा समेत सभी नए सदस्यों का स्वागत करते हुए उन्हें पार्टी में पूरा सम्मान देने का भरोसा दिलाया।
इस अवसर पर विधायक ग्रेवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी की जन-समर्थक नीतियों को देखते हुए बड़ी संख्या में नेता और कार्यकर्ता अन्य दलों को अलविदा कहकर आप में शामिल हो रहे हैं। इस अवसर पर पार्टी में शामिल हुए भूपिंदर भिंडा और उनके सहयोगियों ने आम आदमी पार्टी आलाकमान और विधायक दलजीत सिंह ग्रेवाल को धन्यवाद दिया और कहा कि वे पार्टी की प्रगति और समृद्धि के लिए जो भी जिम्मेदारी सौंपी जाएगी उसे पूरी ईमानदारी के साथ निभाते हुए काम करते रहेंगे। इस अवसर पर चेयरमैन अमर सिंह पखोके, गुरसेवक सिंह शेख, सतिंदर पाल सिंह मालमोहड़ी, दमनजीत सिंह, गुरमन सिंह भुरेगिल, कुलदीप सिंह, सीनियर केसर सिंह बाथ, हरजीत सिंह बाथ, कुलदीप सिंह देव आदि उपस्थित थे।