Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

रॉयल होटल के कमरा नंबर 102 में मिला युवती का शव, मिलने आता था युवक; पुलिस जांच में जुटी

August 10, 2026

रॉयल होटल के कमरा नंबर 102 में मिला युवती का शव, मिलने आता था युवक; पुलिस जांच में जुटी

जालंधर: सिटी रेलवे स्टेशन के पास स्थित रॉयल होटल के कमरे में एक युवती का शव बरामद हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार युवती पिछले दो दिनों से होटल के कमरा नंबर-102 में ठहरी हुई थी। सोमवार होटल कर्मचारियों ने युवती को कमरे में मृत अवस्था में देखा, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। प्राथमिक जांच में युवती की पहचान 20 वर्षीय योतिका निवासी लुधियाना के रूप में हुई है।

वहीं मामले की जानकारी देते हुए थाना 3 के एसएचओ जतिंदर ने बताया कि उन्हें रेलवे स्टेशन के पास रॉयल होटल में युवती का शव मिलने की सूचना मिली थी। सूचना मिलने पर घटना स्थल पर जाकर देखा कि युवती का शव बेड पर पड़ा हुआ था। युवती का शव कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मोर्चुरी में पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया है। मृतिका की पहचान योतिका शर्मा निवासी लुधियाना के रूप में हुई है। होटल में युवती की एंट्री 8 तारीख की हुई थी। पुलिस द्वारा मामले की गहनता से जांच की जा रही है, पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

बताया जा रहा है कि लड़की विशु नामक युवक से मिलने के लिए आती थी। जिसका निक नेम चिंटू था। पुलिस उसकी पहचान और मौत के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। जांच के दौरान पुलिस को युवती के कमरे से लाल रंग का एक सूटकेस मिला, जो खाली था। कमरे की हालत अस्त-व्यस्त थी तथा सामान इधर-उधर बिखरा हुआ था। पुलिस जांच में सामने आया है कि युवती से मिलने के लिए चिंटू नाम का युवक लगातार दो दिनों से होटल में आ रहा था। जो दिन में करीब 2 से 3 घंटे तक युवती के साथ कमरे में रुकता था और इसके बाद वहां से चला जाता था।

📍 Location: जालंधर (जालंधर)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें