Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

तेज बारिश और आंधी ने मचाई तबाही; भगत सिंह कॉलोनी में पेड़ और बिजली के खंभे गाड़ियों पर गिरे

August 11, 2026

तेज बारिश और आंधी ने मचाई तबाही; भगत सिंह कॉलोनी में पेड़ और बिजली के खंभे गाड़ियों पर गिरे

जालंधर : महानगर में सोमवार को दिनभर बादलों और सूरज के बीच आंख-मिचौली चलती रही। दोपहर करीब 3 बजे के बाद अचानक मौसम बदला और तेज बारिश के साथ आंधी ने कई इलाकों में परेशानी बढ़ा दी। भगत सिंह कॉलोनी में आंधी के दौरान कई पेड़ और बिजली के खंभे गिर गए। इस दौरान करीब तीन से चार वाहन क्षतिग्रस्त हो गए, जबकि कुछ स्थानों पर बिजली के खंभे घरों पर भी जा गिरे। पेड़ और बिजली के खंभे गिरने से पूरे इलाके की बिजली आपूर्ति प्रभावित हो गई। कई घंटे बीतने के बाद भी बिजली व्यवस्था सुचारू नहीं होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों ने बताया कि आंधी के दौरान अचानक पेड़ और खंभे गिरने से आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने संबंधित विभाग से जल्द मौके पर पहुंचकर गिरे हुए पेड़ों और बिजली के खंभों को हटाने तथा बिजली आपूर्ति बहाल करने की मांग की है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें