Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

मानसून फिर हुआ सक्रिय, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली से MP और UP तक बिगड़ेगा मौसम

August 11, 2026

मानसून फिर हुआ सक्रिय, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली से MP और UP तक बिगड़ेगा मौसम

Weather today 11 Aug 2026: देश के कई हिस्सों में मानसून ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ता दिखाई दे रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, आने वाले दिनों में कई राज्यों में तेज बारिश के साथ आंधी, बिजली चमकने और तेज हवाओं का दौर देखने को मिल सकता है। मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, गुजरात, हरियाणा, उत्तराखंड समेत कई इलाकों में मौसम को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, मध्य भारत में बारिश की गतिविधियां लगातार बनी रहेंगी। पश्चिमी मध्य प्रदेश में 13 से 15 अगस्त और पूर्वी मध्य प्रदेश में 12 से 15 अगस्त के बीच कई स्थानों पर बारिश होने की संभावना है। छत्तीसगढ़ में भी 11 अगस्त को कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है।

पूर्वोत्तर और में भी बारिश का दौर
पूर्वोत्तर भारत में अगले कुछ दिनों तक मानसून सक्रिय रहने का अनुमान है। अरुणाचल प्रदेश में 9 से 11 अगस्त के बीच कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है। असम और मेघालय में 10 और 11 अगस्त को बारिश की संभावना है। नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 9 से 15 अगस्त के बीच कई इलाकों में बारिश हो सकती है।

ये भी पढ़ें- Today’s Horoscope 11 Aug 2026: धन, नौकरी और परिवार को लेकर क्या कहते है आज आपके सितारे? पढ़ें दैनिक राशिफल

 

पहाड़ी राज्यों में भारी बारिश की संभावना
पहाड़ी क्षेत्रों की बात करें तो जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में 10 से 13 अगस्त के दौरान भारी बारिश की संभावना है। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी 9 से 15 अगस्त के बीच तेज बारिश का दौर जारी रह सकता है।

दिल्ली-NCR में हल्की बारिश के आसार
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में फिलहाल मौसम में बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। हालांकि, 12 और 13 अगस्त को दिल्ली में बहुत हल्की बारिश हो सकती है। 14 और 15 अगस्त को भी राजधानी के कुछ हिस्सों में हल्की या बहुत हल्की बारिश का अनुमान है।

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
उत्तर प्रदेश में 11 से 13 अगस्त के बीच बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं। अयोध्या, अंबेडकर नगर, सुल्तानपुर, अमेठी, बस्ती, संत कबीर नगर, सिद्धार्थनगर, प्रयागराज, कौशांबी, प्रतापगढ़ और फतेहपुर में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। पूर्वी और पश्चिमी यूपी के कई अन्य जिलों में भी बारिश को लेकर अलर्ट है।

ये भी पढ़ें- Today Hukamnama 11 Aug 2026: हुक्मनामा श्री हरमंदिर साहिब जी

इनमें गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर, महाराजगंज, वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर, चंदौली, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, गौतम बुद्ध नगर, हापुड़, बुलंदशहर, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और शामली शामिल हैं।

बिहार के 20 से ज्यादा जिलों में येलो अलर्ट
बिहार में भी अगले 72 घंटे मौसम के लिहाज से अहम रहने वाले हैं। मौसम विभाग ने राज्य के 20 से अधिक जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। सुपौल, अररिया, किशनगंज, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया और कटिहार में 11 अगस्त को बिजली चमकने और तेज हवाओं के साथ बारिश की स्थिति बन सकती है। वहीं बक्सर, भोजपुर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद और अरवल में गरज-चमक के साथ बारिश का अनुमान है।

मध्य प्रदेश में ऑरेंज अलर्ट, कुछ जगह भारी बारिश का खतरा
मध्य प्रदेश में सक्रिय मानसून के कारण कई जिलों में भारी बारिश का खतरा बना हुआ है। राजगढ़, विदिशा, सीहोर, हरदा और देवास में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर 24 घंटे के दौरान करीब आठ इंच तक बारिश होने की आशंका है। उज्जैन, आगर-मालवा, शाजापुर, खंडवा, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, पांढुर्णा, छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर, सागर, दमोह, जबलपुर, गुना, शिवपुरी और श्योपुर में भी तेज बारिश हो सकती है।

राजस्थान में भी कई जिलों के लिए अलर्ट
राजस्थान में मानसून की सक्रियता के चलते सात जिलों में ऑरेंज और 24 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। 11 अगस्त को दक्षिणी और पूर्वी राजस्थान में मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है।

 

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें