मोगा: मोगा के सिविल अस्पताल परिसर में सोमवार दोपहर बाद उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक पुराना और भारी-भरकम पेड़ अचानक टूटकर पार्किंग में खड़ी कार के ऊपर जा गिरा। पेड़ गिरने से कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि हादसे के समय कार के अंदर कोई मौजूद नहीं था, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।
गांव चड़िक निवासी रणधीर सिंह धीर ने बताया कि उसकी स्विफ्ट डिजायर कार अस्पताल में विभागीय कार्यों के लिए इस्तेमाल होती है। सोमवार को उसने कार को अस्पताल परिसर के पार्किंग स्थल में खड़ा किया था। इसी दौरान अचानक पेड़ की एक भारी शाखा समेत पूरा पेड़ कार पर आ गिरा। पेड़ के नीचे दबने से कार का अगला और ऊपरी हिस्सा काफी क्षतिग्रस्त हो गया।
रणधीर सिंह ने बताया कि सिविल अस्पताल परिसर में पहले भी तेज हवाओं के दौरान पुराने पेड़ टूटकर गिर चुके हैं और कई वाहन इनकी चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हुए हैं। इसके बावजूद परिसर में खड़े पुराने और कमजोर पेड़ों की समय रहते जांच और छंटाई नहीं की गई, जगह-जगह पड़े हैं टूटे पेड़ों के अवशेष अस्पताल परिसर में पहले टूट चुके पेड़ों की टहनियां और अवशेष भी कई स्थानों पर पड़े हुए हैं। इससे मरीजों उनके परिजनों और वाहन चालकों को परेशानी हो रही है।
लोगों का कहना है कि अस्पताल परिसर में पुराने पेड़ों की विशेषज्ञों से जांच करवाकर कमजोर पेड़ों की आवश्यक छंटाई की जाए और टूटे पेड़ों को तुरंत हटाया जाए।लोगों ने अस्पताल प्रशासन से मांग की है कि परिसर में खड़े सभी पुराने व कमजोर पेड़ों का सर्वे करवाकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं, ताकि भविष्य में तेज हवा और बारिश के दौरान पेड़ गिरने से जान-माल का नुकसान न हो।
📍 Location: मोगा
मेष: दिन शुभ रहेगा...