Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

लुधियाना में दो सड़क हादसे, दो मौतें; एक मामले में आरोपी चालक गिरफ्तार

August 11, 2026

लुधियाना में दो सड़क हादसे, दो मौतें; एक मामले में आरोपी चालक गिरफ्तार

लुधियाना: शहर में हुए अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। पहले हादसे में तेज रफ्तार मैक्स ट्रक की चपेट में आने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

न्यू थ्राइक कॉलोनी निवासी मुंशी ने पुलिस को बताया कि उसका बेटा सबर अली, ढाबा कर्मचारी अर्जन के साथ स्कूटर पर सुआ रोड की ओर जा रहा था। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे मैक्स ट्रक के चालक हरमनप्रीत सिंह ने लापरवाही से स्कूटर को टक्कर मार दी। हादसे में सबर अली सड़क पर गिर गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

एसएचओ जतिंदर सिंह ने बताया कि आरोपी ट्रक चालक हरमनप्रीत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

वहीं, दूसरे हादसे में ढंडारी कलां इलाके में लोहे के पुल के पास सड़क पार कर रहे एक व्यक्ति को तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। शुरुआत में शव मिलने के बाद पुलिस को हत्या की आशंका थी। हालांकि, थाना साहनेवाल और चौकी कंगनवाल की पुलिस ने जांच करते हुए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। जांच में सामने आया कि मामला हत्या का नहीं, बल्कि सड़क हादसे का है।

चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक कर्मजीत सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान अभी नहीं हो सकी है। शव को पहचान के लिए सिविल अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया गया है। पुलिस हादसे को अंजाम देने वाले वाहन और उसके चालक की तलाश कर रही है।

📍 Location: लुधियाना (लुधियाना)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें