Last Updated: October 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

जालंधर बस स्टैंड में पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे ADCP Rakesh Yadav, संदिग्ध व्यक्ति के खंगाले बैग

August 13, 2026

जालंधर बस स्टैंड में पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे ADCP Rakesh Yadav, संदिग्ध व्यक्ति के खंगाले बैग

जालंधर: शहर में स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। इसी के चलते एडीसीपी-2 राकेश यादव की अगुवाई में बस स्टैंड पर पुलिस फोर्स के साथ सर्च अभियान चलाया गया। इस दौरान बस स्टैंड में संदिग्ध व्यक्तियों की तालाशी ली गई। वहीं, एडीसीपी ने पुलिस कर्मियों को संदिग्ध व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर सख्त निर्देश जारी किए गए। बस स्टैंड पर कुछ यात्रियों के बैग्स की भी तालाशी ली गई और आने जाने वाले यात्रियों से पूछताछ की गई।

मामले की जानकारी देते हुए एडीसीपी राकेश यादव ने कहाकि स्वतंत्रता दिवस को लेकर स्पेशल अभियान चलाया गया है। वहीं रात के समय में भी शहर में स्पेशल नाकेबंदी की जा रही है। इस दौरान शरारती अनंसरों को पुलिस की ओर से सख्त चेतावनी दी गई है। एडीसीपी ने कहा कि शरारती अनंसरों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा। ऐसे में लोगों से संदिग्ध व्यक्तियों के दिखाई देने पर पुलिस को सूचना देने के की अपील की।

उन्होंने कहा कि सिटी मॉडल के सुपरविजन में एसएचओ सहित अन्य कर्मियों द्वारा भी चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर जारी रहेगा और उसके बाद भी इसी तरह से शरारती अनंसरों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी। शरारती अनंसरों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर सीसीटीवी कैमरों से पैनी नजर रखी जा रही है। शहर के बाहरी रास्तों में भी सख्ती से जांच की जा रही है। इस स्पेशल अभियान के दौरान बाहर से भी पुलिस फोर्स बुलाई गई है। ऐसे में किसी को भी कानून अपने हाथों में लेने नहीं दिया जाएगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें