Last Updated: October 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

आजादी दिवस के उपलक्ष्य मेें मानसा पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, असामाजिक तत्वों को सख्त चेतावनी : SSP

August 14, 2026

आजादी दिवस के उपलक्ष्य मेें मानसा पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, असामाजिक तत्वों को सख्त चेतावनी : SSP

मानसा : आजादी दिवस के मद्देनजर अमन-कानून की स्थिति मजबूत बनाने और लोगों में सुरक्षा की भावना पैदा करने के लिए मानसा पुलिस ने बड़े स्तर पर सुरक्षा प्रबंध किए हैं। पंजाब के डीजीपी गौरव यादव के दिशा-निर्देशों और एसएसपी भागीरथ सिंह मीना आईपीएस की अगुवाई में मानसा शहर में भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च रेलवे स्टेशन मानसा से शुरू होकर शहर के मुख्य बाजारों और महत्वपूर्ण स्थानों से होता हुआ आगे बढ़ा।

एसएसपी भागीरथ सिंह मीना ने सिटी-1 और सिटी-2 थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों के साथ फ्लैग मार्च की अगुवाई की। जिले के अन्य क्षेत्रों में भी पुलिस टीमों ने फ्लैग मार्च कर सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लिया। संवेदनशील स्थानों, बाजारों, रेलवे स्टेशन और भीड़ वाले इलाकों में विशेष निगरानी रखी जा रही है। एसएसपी भागीरथ सिंह मीना ने कहा कि फ्लैग मार्च का उद्देश्य असामाजिक तत्वों को सख्त संदेश देने के साथ आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।

उन्होंने कहा कि मानसा पुलिस हर स्थिति से निपटने के लिए तैयार है और किसी को भी कानून व्यवस्था भंग करने की इजाजत नहीं दी जाएगी। इस मौके डीएसपी हरजिंद्र सिंह गिल, डीएसपी जसविंद्र सिंह, थाना सिटी-1 के मुखी सुखजीत सिंह, थाना सदर मानसा के मुखी जसप्रीत सिंह, जोगा के मुखी कुलवंत सिंह, सिटी-2 की मुखी बेअंत कौर, चौकी नरिंद्रपुरा के राजिंद्र सिंह, चौकी बहणीवाल के गुरदीप सिंह आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें