लुधियाना: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभक्ति की भावना को एक अनूठे और यादगार अंदाज में प्रस्तुत करने के लिए दैनिक सवेरा टाइम्स की ओर से Nexus MBD Neopolis के साथ मिलकर विशेष ‘जायंट फिंगरप्रिंट वॉल – Har Nishan,Desh Ka Samman कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह विशेष कार्यक्रम स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लोगों को देश के प्रति अपनी भावनाओं और जुड़ाव को अपनी उंगली के निशान के माध्यम से व्यक्त करने का अवसर देगा।
कार्यक्रम का आयोजन Nexus MBD Neopolis में किया जाएगा और इसकी शुरुआत शाम 4:30 बजे होगी। इस दौरान शहरवासियों, युवाओं और परिवारों के लिए मनोरंजन के साथ-साथ देशभक्ति से जुड़े कई विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
‘जायंट फिंगरप्रिंट वॉल’ कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण विशाल फिंगरप्रिंट वॉल होगी, जिस पर लोग अपनी पसंद के रंग से फिंगरप्रिंट लगाकर ‘My Mark for India’ अभियान का हिस्सा बनेंगे। हजारों लोगों के फिंगरप्रिंट से तैयार होने वाली यह वॉल स्वतंत्रता, एकता और राष्ट्रप्रेम का शानदार प्रतीक बनेगी।
कार्यक्रम में क्विज कॉन्टेस्ट भी आयोजित किया जाएगा, जिसमें प्रतिभागियों को अपनी प्रतिभा और सामान्य ज्ञान परखने का मौका मिलेगा। विजेताओं के लिए आकर्षक उपहार रखे गए हैं। इसके अलावा कार्यक्रम में विशेष फ्री टैटू आर्टिस्ट भी मौजूद रहेंगे, जहां प्रतिभागी आकर्षक टैटू बनवा सकेंगे।
देशभक्ति के जज्बे को और भी खास बनाने के लिए कार्यक्रम में देशभक्ति गीतों, डांस परफॉर्मेंस और अन्य मनोरंजक प्रस्तुतियों का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का उद्देश्य स्वतंत्रता दिवस को केवल एक उत्सव के रूप में नहीं, बल्कि लोगों को राष्ट्रप्रेम, एकता और देश के प्रति अपनी जिम्मेदारी से जोड़ने के अवसर के रूप में मनाना है।
दैनिक सवेरा टाइम्स और Nexus MBD Neopolis की ओर से शहरवासियों से अपील की गई है कि वे परिवार और दोस्तों के साथ इस विशेष आयोजन में शामिल हों और अपनी उंगली के निशान के जरिए भारत के प्रति अपने प्रेम की पहचान बनाएं।
स्थान: Nexus MBD Neopolis,लुधियाना
समय: शाम 4:30 बजे से
विशेष आकर्षण: Giant Fingerprint Wall, Quiz Contest, आकर्षक उपहार, Free Tattoo Artist, देशभक्ति गीत एवं डांस प्रस्तुतियां
मेष: दिन शुभ रहेगा...