Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

हरदयाल नगर में नशा बेचने के आरोप पर हंगामा, युवक को हिरासत में लिया

August 15, 2026

हरदयाल नगर में नशा बेचने के आरोप पर हंगामा, युवक को हिरासत में लिया

जालंधरः शहर के हरदयाल नगर में शुक्रवार सुबह एक महिला ने एक युवक पर नशा बेचने के आरोप लगाते हुए उसके घर के बाहर जमकर हंगामा किया। महिला ने पुलिस कंट्रोल रूम पर सूचना देकर मौके पर पुलिस को बुला लिया। सूचना मिलते ही थाना-8 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और संबंधित घर की तलाशी ली। इसके बाद पुलिस घर में मौजूद एक युवक को हिरासत में लेकर थाने ले गई।

थाना-8 के एएसआई साहिब सिंह ने बताया कि कंट्रोल रूम पर महिला ने शिकायत दी थी कि उसका बेटा नशा खरीदने के लिए एक घर में गया है। शिकायत के आधार पर पुलिस मौके पर पहुंची और घर की तलाशी ली, लेकिन महिला का बेटा वहां नहीं मिला। घर में मौजूद युवक को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।

उन्होंने बताया कि युवक से थाने में पूछताछ की जाएगी। यदि जांच के दौरान नशा तस्करी या अन्य कोई तथ्य सामने आते हैं, तो उसके खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें