Last Updated: October 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

तिरंगा रैली के जरिए युवाओं ने दिया स्वच्छ और विकसित भारत का संदेश, अभियान में युवाओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

August 15, 2026

तिरंगा रैली के जरिए युवाओं ने दिया स्वच्छ और विकसित भारत का संदेश, अभियान में युवाओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

कुल्लू: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर चलाए जा रहे ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत कुल्लू के रामेश्वरी शिक्षक प्रशिक्षण संस्थान में जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम मेरा युवा भारत (MY Bharat), कुल्लू के सहयोग से आयोजित हुआ।

रैली में संस्थान के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। विद्यार्थी हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारे लगाते हुए परिसर और आसपास के क्षेत्रों में पहुंचे। इस दौरान लोगों को घर-घर तिरंगा फहराने और देश की एकता व अखंडता बनाए रखने का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थान के प्रधानाचार्य ने की। इसमें शिक्षकों और कर्मचारियों ने भी भाग लिया। रैली के आयोजन में मेरा युवा भारत कुल्लू के स्वयंसेवियों और नेशनल यूथ वॉलंटियर्स रविंद्र ठाकुर, लक्ष्मी कश्यप, किरण और निहाल का भी सहयोग रहा।

युवाओं को देश के प्रति जिम्मेदारी का संदेश

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान और स्वतंत्रता संग्राम के सेनानियों के योगदान के बारे में जानकारी दी गई। युवाओं से देश की एकता और अखंडता को मजबूत करने में अपनी भूमिका निभाने की अपील की गई। इसके साथ ही स्वच्छता का संदेश देते हुए युवाओं को स्वच्छ भारत अभियान से जुड़ने के लिए प्रेरित किया गया। आयोजकों ने कहा कि देशभक्ति के साथ स्वच्छता और सामाजिक जिम्मेदारी भी हर नागरिक का कर्तव्य है। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों में देशप्रेम, समाज के प्रति जिम्मेदारी और जनसेवा की भावना को बढ़ावा देने का प्रयास किया गया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें