Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

जालंधर Kartar Bus की चपेट में आने से डिलीवरी ब्वॉय की मौत

August 15, 2026

जालंधर Kartar Bus की चपेट में आने से डिलीवरी ब्वॉय की मौत

जालंधर: शहर के अलास्का चौक के पास भीषण सड़क हादसा हो गया। जहां करतार बस की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत हो गई। मरने वाला डिलीवरी बॉय है। दरअसल, उसकी स्कूटी पर रखे बैग पर डिलीवरी जोमैटो कंपनी का नाम लिखा हुआ था। मृतक की अभी पहचान नहीं हो पाई है। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

लोगों ने बताया कि घटना में व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। लोगों का कहना है कि ग्रे रंग की स्कूटी पर सवार होकर व्यक्ति रेलवे रोड की तरफ जा रहा था, इस दौरान यह हादसा हो गया। वहीं पुलिस द्वारा कंडक्टर को हिरासत में ले लिया गया है। हालांकि ड्राइवर मौके से फरार हो गया है। पुलिस का कहना है कि कंडक्टर को थाने ले जाकर उससे पूछताछ की जाएगी। जिसके बाद बनती कार्रवाई की जाएगी।

ड्राइवर की पहचान प्रकाश सिंह के रूप में हुई है। वहीं कंडक्टर की पहचान दलबीर सिंह के रूप में हुई है। दलबीर सिंह ने कहाकि एक्टिवा सवार बस की पिछले टायर की नीचे आ गया और इस घटना में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वूमैन थाने से पहुंचे जांच अधिकारी ने कहाकि उन्हें सड़क हादसे की सूचना मिली थी। जिसके बाद वह मौके पर पहुंचे और कंडक्टर को हिरासत में लेकर ले जाया जा रहा है। हालांकि ड्राइवर मौके से फरार हो गया।

चश्मदीद राकेश ने कहाकि सड़क पर गड्ढे के कारण एक्टिवा सवार गिर गया। इस दौरान बस चालक को आवाज भी लोगों द्वारा दी गई। लेकिन बस चालक ने एक्टिवा सवार को कुचल दिया। चश्मदीद के अनुसार मृतक प्रवासी व्यक्ति है। लोगों का आरोप है कि बस चालक ने सड़क पर गिरे व्यक्ति को नहीं देखा और यह हादसा हो गया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें