Last Updated: October 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

PAU लुधियाना में तिरंगा फहराने के बाद वित्त मंत्री हरपाल चीमा ने सरकार की उपलब्धियां गिनाईं

August 15, 2026

PAU लुधियाना में तिरंगा फहराने के बाद वित्त मंत्री हरपाल चीमा ने सरकार की उपलब्धियां गिनाईं

पंजाबः लुधियाना की पंजाब एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटी (PAU) में 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के बाद पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने मीडिया से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने पंजाब सरकार द्वारा राज्य के विकास के लिए किए जा रहे कामों और सरकार की उपलब्धियों के बारे में जानकारी शेयर की।

हरपाल चीमा ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व और दिशा-निर्देशों में पंजाब लगातार तरक्की की राह पर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, इंफ्रास्ट्रक्चर और जनकल्याण के क्षेत्र में लगातार काम कर रही है।

वित्त मंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार का मुख्य मकसद लोगों को बेहतर सुविधाएं देने के साथ-साथ राज्य की अर्थव्यवस्था को मजबूत करना है। उन्होंने सरकार द्वारा युवाओं के लिए रोजगार के मौके बनाने और विकास के कामों में तेजी लाने की भी बात कही।

उन्होंने कहा कि सरकार पंजाब को मजबूत और खुशहाल बनाने के लिए पूरे कमिटमेंट के साथ काम कर रही है।

📍 Location: Ludhiana

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें