Cultural performances enthralled the audience : मोगा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर दाना मंडी में आयोजित जिला स्तरीय समारोह देशभक्ति और पंजाबी संस्कृति के रंगों से सराबोर नजर आया। विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने गीत, नृत्य, कोरियोग्राफी, योग और पी.टी. शो की शानदार प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का मन मोह लिया। विद्यार्थियों की ओजपूर्ण प्रस्तुतियों ने समारोह में देशप्रेम का जज्बा बढ़ाने के साथ-साथ पंजाब की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत की मनमोहक झलक भी पेश की।
समारोह के दौरान गोदेवाला स्कूल के विशेष आवश्यकता वाले विद्यार्थियों ने ‘मैं खुद मिट जाऊं’ गीत पर भावपूर्ण कोरियोग्राफी प्रस्तुत की। वहीं पाथवेज स्कूल कोट ईसे खां के विद्यार्थियों ने ‘छल्ला’, डी.एन. मॉडल स्कूल मोगा ने ‘शुभ दिन आयो रे’, डी.एस. ब्लॉसम हाई स्कूल मोगा ने ‘बाजरे का सिट्टा’, गुरु नानक पब्लिक स्कूल दुसांझ ने ‘लुड्डी’ तथा शहीद खुशहाल सिंह सीनियर सेकेंडरी स्कूल चड़िक के विद्यार्थियों ने ‘बहती रहे गंगा’ की शानदार प्रस्तुति दी। सरकारी प्राइमरी स्कूल भिंडर कलां के विद्यार्थियों ने योगा की प्रस्तुति देकर सभी का ध्यान आकर्षित किया।
इसके अलावा विभिन्न स्कूलों की छात्राओं ने पंजाब के लोकनृत्य गिद्धा की मनमोहक प्रस्तुति देकर समारोह में पंजाबी संस्कृति की खूबसूरती को जीवंत कर दिया। विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों की ओर से शानदार पी.टी. शो भी प्रस्तुत किया गया। डिप्टी कमिश्नर सागर सेतिया ने विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए उनका उत्साह बढ़ाया। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों में देशभक्ति की भावना पैदा करने के साथ-साथ उन्हें अपनी समृद्ध संस्कृति और विरासत से जोड़ने में अहम भूमिका निभाते हैं। समारोह के दौरान विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा और मेहनत से सभी का मन मोह लिया।
मेष: दिन शुभ रहेगा...