Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

राष्ट्र की एकता, अखंडता और विकास का संकल्प दोहराया

August 15, 2026

राष्ट्र की एकता, अखंडता और विकास का संकल्प दोहराया

A pledge for unity and integrity : जालंधर। भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भाजपा जालंधर शहरी की ओर से जिला अध्यक्ष अशोक सरीन हिक्की की अध्यक्षता में भाजपा जिला कार्यालय में भव्य ध्वजारोहण समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान तिरंगा फहराकर शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि दी गई। भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और समृद्धि के लिए मिलकर कार्य करने तथा विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की शपथ ली।

स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को किया नमन

इस मौके पर मुख्य रूप से उपस्थित पूर्व कैबिनेट मंत्री मनोरंजन कालिया, प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश राठौर, जालंधर के पूर्व सांसद सुशील कुमार रिंकू, प्रदेश सचिव अमरजीत सिंह अमरी, पूर्व विधायक एवं अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शीतल अंगूराल,पूर्व संसदीय सचिव कृष्ण देव भंडारी, पूर्व जिला अध्यक्ष सुभाष सूद, रमेश शर्मा, रमन पब्बी,सुशील शर्मा, जिला सचिव अमित भाटिया,जिला महामंत्री राजेश कपूर, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भारतीय जनता युवा मोर्चा सनी शर्मा उपस्थित थे। स्वतंत्रता दिवस के समारोह मैं शामिल पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष अशोक सरीन हिक्की ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव का अवसर नहीं, बल्कि उन लाखों देशभक्तों के त्याग, बलिदान और संघर्ष को स्मरण करने का दिन है, जिनकी बदौलत भारत आज विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र के रूप में स्थापित है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विकास, आत्मनिर्भरता और वैश्विक प्रतिष्ठा के नए आयाम स्थापित कर रहा है और प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है कि वह राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करे। अशोक सरीन हिक्की ने उपस्थित कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए समाज सेवा, संगठन सशक्तिकरण और जनकल्याण के कार्यों में बढ़-चढ़कर योगदान दें। उन्होंने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्रभक्ति और सेवा भाव की भावना से प्रेरित होकर देश को विकसित भारत बनाने के संकल्प को साकार करने में जुटा हुआ है। इस अवसर पर उपस्थित जिला उपाध्यक्ष मनीष विजय दर्शन लाल भगत अश्वनी भंडारी दविंदर भारद्वाज दविंदर कालिया जिला सचिव श्याम शर्मा अश्विनी अटवाल अनु शर्मा सुमन राणा,मधु बाला,मीनू शर्मा शालू कुमारी,योगेश मल्होत्रा गोपाल कृष्ण सोनी हिमांशु शर्मा डिंपी मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें