
economic-independence-of-women-mann : फिरोजपुर। कैंटोनमेंट बोर्ड स्टेडियम में आयोजित 80वें स्वतंत्रता दिवस के राज्य स्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और पंजाब की महिलाओं के लिए इस स्वतंत्रता दिवस को ‘आर्थिक आजादी’ का साल बताया।
उन्होंने कहा कि ‘मां-धियां सत्कार योजना’ के तहत पंजीकृत 74.59 लाख महिलाओं में से 65 लाख से अधिक महिलाओं को सम्मान राशि मिल चुकी है। मुख्यमंत्री ने शहीदों को नमन करते हुए कहा कि सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, नशे के खिलाफ अभियान और नहर के पानी सहित विभिन्न क्षेत्रों में काम कर पंजाब को ‘रंगला पंजाब’ बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि महान राष्ट्रीय नायकों के नक्शेकदम पर चलते हुए, उनकी सरकार लोगों से किए गए हर वादे को पूरा करके सभी की भलाई और खुशहाली के लिए ‘रंगला पंजाब’ बनाने की अथक कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि पंजाब भर में शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाकर, युवाओं को रोजगार देकर, खेतों तक नहर का पानी पहुंचाकर, नशीले पदार्थों के खिलाफ निर्णायक लड़ाई लड़कर और सार्वजनिक सुरक्षा को मजबूत करने के साथ-साथ शांति, सद्भाव और भाईचारा बनाए रखकर सशक्तिकरण की इस भावना को बढ़ाया जा रहा है। इस शुभ दिन की कुछ झलकियां साझा करते हुए, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने X पर लिखा: “आज, 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर, फिरोजपुर में हुसैनीवाला की पवित्र भूमि पर शहीद-ए-आज़म भगत सिंह जी और अन्य राष्ट्रीय नायकों को श्रद्धांजलि दी।
मेष: दिन शुभ रहेगा...