Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) की जींद की जाट धर्मशाला में हुई बैठक

August 16, 2026

संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) की जींद की जाट धर्मशाला में हुई बैठक

अमृतसरः संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) की जींद की जाट धर्मशाला में आज बैठक हुई जिसमें मुख्य तौर पर जगजीत सिंह डल्लेवाल, अभिमन्यु कोहाड़, बेगराज सिंह, राजबीर चौधरी, हर्षदीप सिंह, सोनबीर सिंह, गुलाब राजपूत, दिनेश शर्मा, रामपाल सिंह, सुरेश पान्नू आदि मौजूद रहे।

सतरोल खाप प्रधान संदीप खरब, ईश्वर सिंह लोहचब, शीशपाल सिंह आदि ने जगजीत सिंह डल्लेवाल जी व अन्य किसान नेताओं का स्वागत किया और कहा कि वे खेती-किसानी के मुद्दों पर किसान समाज के साथ हैं। किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल ने कहा कि 16 अगस्त 2026 से हरियाणा के जींद जिले के दातासिंहवाला गांव से जंतर-मंतर (नई दिल्ली) तक संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) के तत्वाधान में “किसान बचाओ पदयात्रा” आयोजित करी जा रही है जो पूर्ण तौर पर शांतिपूर्ण एवम अनुशासन में रहेगी।

इस यात्रा में देशभर से 51 पदयात्री स्थायी तौर पर शामिल रहेंगे जो 228 किलोमीटर की पूरी यात्रा पैदल तय करेंगे एवम उनके सहायक के तौर पर संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) की तरफ से लगभग 200 यात्री व वालंटियर्स रहेंगे।

यात्रा के दौरान सभी पदयात्री सड़क की एक साइड में 2 पंक्तियां बना कर चलेंगे और सड़क मार्ग किसी भी प्रकार से अवरुद्ध नहीं किया जाएगा। यात्रा का समापन 29 अगस्त 2026 को जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण किसान पंचायत कर के किया जाएगा जिसमें देशभर से किसान भाग लेंगे। भारत-अमेरिका के मध्य प्रस्तावित व्यापार समझौते से खेती, डेयरी, पोल्ट्री, मछली आदि क्षेत्रों को बाहर रखा जाए, स्वामीनाथन आयोग के C2+50% फॉर्मूले के अनुसार सभी फसलों की सम्पूर्ण खरीद MSP पर करने की गारंटी का कानून बनाया जाये, किसानों की कर्ज़मुक्ति करी जाए, गन्ने का एफआरपी बढ़ाया जाए, भारत सरकार द्वारा किसान संगठनों के साथ बातचीत के लिए किए गए लिखित वायदों को पूरा किया जाए, किसान आंदोलनों से सम्बंधित सभी मुकदमे वापस लिए जाएं आदि “किसान बचाओ पदयात्रा” की मुख्य मांगें हैं।

जगजीत सिंह डल्लेवाल ने कहा कि इस पदयात्रा के विषय में देश के गृह मंत्री, हरियाणा के मुख्यमंत्री एवम डीजीपी, दिल्ली पुलिस कमिश्नर को पत्र लिखकर यात्रा के रूट व अन्य व्यवस्थाओं के बारे में अवगत करा दिया गया है। यह पदयात्रा दातासिंहवाला से नरवाना, उचाना, खटकड़ टोल, जींद, लूदाना, गोहाना, इसराना, समालखा, सिंघु बॉर्डर होते हुए जंतर-मंतर तक जाएगी।

📍 Location: Amritsar (Amritsar)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें