Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

रेलवे में इलेक्ट्रीशियन बनने का मौका, 10वीं और ITI पास उम्मीदवार ऐसे करें आवेदन

August 16, 2026

रेलवे में इलेक्ट्रीशियन बनने का मौका, 10वीं और ITI पास उम्मीदवार ऐसे करें आवेदन

Railway Electrician Apprentice : रेलवे में नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। अगर आपने 10वीं के बाद इलेक्ट्रिशियन ट्रेड से ITI की है, तो रेलवे की अप्रेंटिस भर्ती के जरिए काम सीखने और अनुभव लेने का मौका मिल सकता है। इंटीग्रल कोच फैक्ट्री (ICF), चेन्नई में अप्रेंटिस के 1010 पदों पर भर्ती हो रही है। इसके लिए आवेदन की शुरुआत 8 अगस्त 2026 से हो चुकी है। उम्मीदवार 7 सितंबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।

इलेक्ट्रिशियन बनने के लिए क्या चाहिए?

इलेक्ट्रिशियन ट्रेड में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का 10वीं पास होना जरूरी है। 10वीं में कम से कम 50 प्रतिशत अंक होने चाहिए। इसके साथ इलेक्ट्रिशियन ट्रेड में मान्यता प्राप्त ITI का सर्टिफिकेट भी जरूरी है।

उम्र कितनी होनी चाहिए?

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की उम्र कम से कम 15 साल होनी चाहिए। अधिकतम उम्र सीमा भर्ती के नियमों के अनुसार है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमों के अनुसार उम्र में छूट दी जाएगी।

इलेक्ट्रिशियन के कितने पद?

ICF की इस भर्ती में इलेक्ट्रिशियन ट्रेड के लिए 200 पद हैं। इनमें 40 पद फ्रेशर और 160 पद ITI कर चुके उम्मीदवारों के लिए रखे गए हैं। इसके अलावा फिटर, कारपेंटर, वेल्डर, मशीनिस्ट और पेंटर जैसे ट्रेड में भी पद हैं।

बिना परीक्षा होगा चयन

इस भर्ती की खास बात यह है कि उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा या इंटरव्यू नहीं देना होगा। चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा। 10वीं और ITI में मिले अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार होगी। इसके बाद चुने गए उम्मीदवारों के डॉक्यूमेंट चेक किए जाएंगे।

अप्रेंटिसशिप से क्या फायदा होगा?

अप्रेंटिस बनने के बाद उम्मीदवारों को रेलवे की कोच फैक्ट्री में अपने ट्रेड से जुड़ा काम सीखने का मौका मिलेगा। इससे उन्हें काम का अच्छा अनुभव मिल सकता है। हालांकि, अप्रेंटिसशिप पूरी होने के बाद रेलवे में पक्की नौकरी मिलने की गारंटी नहीं होती। स्थायी नौकरी के लिए अलग भर्ती प्रक्रिया में शामिल होना पड़ता है।

ऐसे करें आवेदन

आवेदन करने के लिए ICF की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। वहां अप्रेंटिस भर्ती का लिंक खोलकर रजिस्ट्रेशन करें। इसके बाद फॉर्म में अपनी जानकारी भरें, जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करें और आवेदन फीस जमा करें। फॉर्म जमा करने से पहले सभी जानकारी एक बार जरूर जांच लें।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें