Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

CM Sukhu ने 4,967 लाभार्थियों को 20.61 करोड़ से अधिक की वित्तीय सहायता वितरित की

August 17, 2026

CM Sukhu ने 4,967 लाभार्थियों को 20.61 करोड़ से अधिक की वित्तीय सहायता वितरित की

बड़सर : उपमंडल मुख्यालय में राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य निर्माण सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के तहत 4,967 पात्र लाभार्थियों को 20.61 करोड़ रुपए से अधिक की वित्तीय सहायता वितरित की। इस दौरान विवाह सहायता योजना के तहत 1,758 लाभार्थियों को 8.98 करोड़ रुपए तथा शिक्षा सहायता योजना के तहत 2,788 लाभार्थियों को 7.89 करोड़ रुपए प्रदान किए गए।

मुख्यमंत्री ने चिकित्सा सहायता के रूप में 17 लाभार्थियों को 3.54 लाख रुपए दिए। मृत्यु एवं अंतिम संस्कार सहायता योजना के तहत 60 लाभार्थियों को 1.49 करोड़ रुपए, जबकि मातृत्व एवं पितृत्व सहायता योजना के अंतर्गत 109 लाभार्थियों को 38.02 लाख रुपए की सहायता प्रदान की गई। आवास निर्माण के लिए 68 लाभार्थियों को 89.77 लाख रुपए तथा दिव्यांग सहायता योजना के तहत 63 लाभार्थियों को 12 लाख रुपए दिए गए।

इसी तरह 61 एकल, परित्यक्त एवं दिव्यांग महिलाओं को 61 लाख रुपए और शिशु जन्म उपहार योजना के तहत 39 लाभार्थियों को 19.89 लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की गई। मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों को सम्मानित किया तथा ‘वो रुका नहीं’ गीत का लोकार्पण किया। उन्होंने स्वतंत्रता दिवस परेड और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया और समारोह में उनकी उत्साहपूर्ण सहभागिता की सराहना की।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें