Last Updated: October 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

सावन के तीसरे सोमवार पर नाग पंचमी का महासंयोग, शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब

August 17, 2026

सावन के तीसरे सोमवार पर नाग पंचमी का महासंयोग, शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब

Nag Panchami: सावन माह के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी के संयोग पर सोमवार को देशभर के प्रमुख शिव मंदिरों में आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिला। सोमवार सुबह से ही भक्तों की लंबी कतारें मंदिरों के बाहर लग गईं। जलाभिषेक, रुद्राभिषेक और विशेष पूजा के लिए लाखों श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ के दर्शन को पहुंचे।

दिल्ली के चांदनी चौक स्थित प्रसिद्ध गौरी शंकर मंदिर में सोमवार सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। मंदिर परिसर ‘हर-हर महादेव’ और ‘बोल बम’ के जयकारों से गूंजता रहा।

मंदिर पहुचें भक्तों में उत्साह
इस दौरान एक महिला श्रद्धालु ने कहा, “दर्शन करके मुझे बहुत अच्छा लगा। यह बहुत प्राचीन मंदिर है।” वहीं, दूसरी महिला भक्त ने बताया, “30 साल से भोलेनाथ की कृपा है। हम इन्हीं के शरण में हैं। सावन के सोमवार को हम दर्शन करने आते ही हैं। आज नागपंचमी होने की वजह से इसका विशेष महत्व है।”

ये भी पढ़ें- Today’s horoscope 17 Aug 2026: नाग पंचमी के दिन कैसा रहेगा 12 राशियों का राशिफल? किसे मिलेगी सफलता, किसके हाथ आएगी निराशा

 

एक अन्य भक्त ने कहा, “यहां आकर बहुत अच्छा लग रहा है। आज नाग पंचमी भी है और यह बहुत पुराना मंदिर है। यहां आकर पूजा-अर्चना करने से हम बहुत खुश हैं।”

दूधेश्वर नाथ मंदिर में भक्तों का सैलाब
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद स्थित दूधेश्वर नाथ मंदिर में भी भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। सावन के तीसरे सोमवार पर शिव भक्त सुबह-सुबह ही जलाभिषेक और पूजा-अर्चना करने के लिए पहुंच गए। मंदिर प्रशासन ने भीड़ को नियंत्रित करने और सुगम दर्शन के लिए विशेष इंतजाम किए थे।

महाराष्ट्र में नाग देवता की विशेष पूजा
महाराष्ट्र में भी शिवालयों में खास रौनक रही। वसई की पहाड़ी पर स्थित तुंगारेश्वर महादेव मंदिर में भक्त रविवार रात से ही लाइन में खड़े हो गए थे। सोमवार सुबह मंदिर के कपाट खुलते ही ‘हर-हर महादेव’ और ‘बोल बम’ के नारों के बीच भक्तों ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया।

ये भी पढ़ें- अशोक धाम मंदिर में मची भगदड़, 7 श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल

वहीं, नासिक के ज्योतिर्लिंग त्र्यंबकेश्वर मंदिर में भी सावन के तीसरे सोमवार पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु एकत्र हुए। यहां नाग पंचमी के कारण रुद्राभिषेक और नाग देवता की विशेष पूजा भी की गई।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें